मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। हर समय की खबरें पढ़ना लोगों के लिए कठिन होता है। ऐसे में हम इस पैकेज के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं आज दिनभर बॉलीवुड के गलियारों में क्या खिचड़ी पकी है। जैसे कास्टिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ तो दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म भी रिलीज हुई। यहां देखें आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें...
फर्जी कास्टिंग गिरोह का हुआ पर्दाफाश और रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म, 10 फटाफट खबरें
टी सीरीज ने जिन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ यहां अंबोली थाने में धोखाधड़ी और कंपनी के सीएमडी भूषण कुमार की पहचान धारण करने का सनसनीखेज मुकदमा दर्ज कराया है, उनमें से कम से कम एक को अमर उजाला ने खोज निकाला है। ये शख्स बहुत ही शातिर है और इसने कम से कम दो अभिनेत्रियों से संपर्क कर टी सीरीज के नाम पर पैसे हड़पने की कोशिश की। इसने अपना नाम इन अभिनेत्रियों के साथ बातचीत में प्रितेश नायडू बताया। पूरे मामले की छानबीन करने से ये भी पता चलता है कि इन लोगों का पूरा एक गिरोह काम कर रहा है और इस गिरोह में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुछ जानकार भी शामिल हैं।
EXCLUSIVE: कास्टिंग के नाम पर बॉलीवुड कलाकारों को ठगने वाले गिरोह का ये है पूरा काला चिट्ठा, सबूत के साथ
Amala Shankar Death: दिग्गज नृत्यांगना अमला शंकर का निधन, 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
EXCLUSIVE: बॉलीवुड का बड़ा धमाका, सलमान-कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' का एलान, मनीष शर्मा बने डायरेक्टर
Dil Bechara: रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म, जानें कहां देख सकते हैं 'दिल बेचारा'