{"_id":"5f1a910d8ebc3e9fa83385e1","slug":"legendary-danseuse-amala-shankar-passes-away-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amala Shankar Death: दिग्गज नृत्यांगना अमला शंकर का निधन, 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amala Shankar Death: दिग्गज नृत्यांगना अमला शंकर का निधन, 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Fri, 24 Jul 2020 02:21 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
अमला शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर नृत्यांगना अमला शंकर का शुक्रवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। अमला पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। अमला शंकर की नातिन श्रीनंदा शंकर ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन
श्रीनंदा ने फेसबुक पर लिखा, 'आज हमारी 'थम्मा' हमें छोड़कर चली गईं। वह 101 वर्ष की थीं। पिछले महीने ही हमने उनका जन्मदिन मनाया था। बेचैनी सी है। मुम्बई और कोलकाता के लिए कोई उड़ान नहीं है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके जाने से एक युग का अंत हुआ है। जो कुछ भी दिया उसके लिए शुक्रिया।' अमला शंकर के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया। ममता बनर्जी ने कहा कि अमला शंकर का जाना डांस की दुनिया के लिए अपूर्णनीय क्षति है।
विज्ञापन
1919 में अमला का जन्म जसोर (जो अब बांग्लादेश में स्थित है) में हुआ था। अमला का परिवार शुरुआत से कला के क्षेत्र से जुड़ा था। 1930 में उन्होंने अपने गुरु और होने वाले पति उदय शंकर से पहली बार मुलाकात की। अमला की उम्र तब 11 साल थी।
विज्ञापन
अमला ने अपनी पहली परफॉर्मेंस साल 1931 में बेल्जियम में दी। 1939 में अमला एक डांस ग्रुप के साथ चेन्नई में परफॉर्मेंस दे रही थीं। उस वक्त उदय ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। 1942 में अमला और उदय शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बच्चे हैं बेटा आनंद और बेटी ममता। दोनों ही संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।