23वें जी सिने अवॉर्ड्स की थीम 'सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि फैनटेरटेनमेंट' रखी गई है, जिसमें दर्शकों के उत्साह और जुड़ाव को खास तवज्जो दी गई। यहां मुंबई के एक पंचसितारा होटल मे बीती शाम जी सिने अवॉर्ड्स की नई ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया। शाम को और भी यादगार बनाने पहुंचे कार्तिक आर्यन, तमन्ना भाटिया, वाणी कपूर और जैकलीन फर्नांडिस। और, संगीत सितारों शिल्पा राव व सचिन-जिगर ने भी शाम को सुरीला बनाने की पूरी कोशिश की।
Aamir Khan: 'दंगल' फिल्म में आमिर खान से हुई थी ये गलती, अमिताभ बच्चन ने किया था नोटिस
2 of 6
जी सिने अवॉर्ड्स 2025
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस अवॉर्ड की ट्रॉफी का अनावरण फैंस और सितारों के रिश्ते का जश्न रहा। कार्तिक आर्यन ने जब इस साल की खास ट्रॉफी का अनावरण किया, तो उसकी डिजाइन ने हर दिल को छू लिया। दो हाथों के मिलन से बना दिल का आकार दर्शाता है कि एक हाथ स्टार्स का है, तो दूसरा उनके फैंस का, जिन्होंने हर सफर में उन्हें प्यार और समर्थन दिया। इस भव्य शाम में फैंस को अपने पसंदीदा सितारों से मिलने और उनके साथ डांस करने का अनोखा मौका मिला, जिससे स्टेज पर सिर्फ परफॉर्मेंस नही, बल्कि यादगार पलों की बरसात हुई।
Shah Rukh Khan: मैच से पहले शाहरुख ने बढ़ाया केकेआर का हौसला, टीम से की मुलाकात
3 of 6
जी सिने अवॉर्ड्स 2025
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन ने अपने फैन के साथ मंच पर रूह बाबा का मशहूर हुक स्टेप किया, जिससे दर्शकों की तालियां गूंज उठीं। उत्साहित कार्तिक ने कहा, "मैं इस साल के अवॉर्ड्स को लेकर बेहद रोमांचित हूं, जहां मैं एक खास परफॉर्मेंस देने वाला हूं। हर किरदार में खुद को चैलेंज करना मेरा जुनून है, लेकिन मेरी असली ताकत मेरे फैंस हैं, जो हर कदम पर मेरा साथ देते हैं।"
4 of 6
जी सिने अवॉर्ड्स 2025
- फोटो : इंस्टाग्राम- जी सिने अवॉर्ड्स
वहीं, स्टेज पर तमन्ना भाटिया के चार फैंस ने 'आज की रात' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिसे तमन्ना ने भी काफी सराहा। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, "मैं आज जो भी हूं, अपने फैंस की बदौलत हूं। उनका अटूट प्यार ही मेरी असली पहचान है। फैनटरटेनमेंट इसी बेशुमार प्यार का जश्न है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। इस साल मेरी स्पेशल परफॉर्मेंस से मैं हर दिल को जीतने की कोशिश करूंगी।" वहीं वाणी कपूर ने अपने फैन के साथ ‘घुंघुरू टूट गए’ पर धमाकेदार डांस किया।
5 of 6
जी सिने अवॉर्ड्स 2025
- फोटो : इंस्टाग्राम- जी सिने अवॉर्ड्स
वाणी की खुशी तब और बढ़ गई जब उनके फैन ने उन्हें प्यार भरा एक खूबसूरत स्केच गिफ्ट किया। अपनी भावनाएं साझा करते हुए वाणी ने कहा, "जब भी मेरा दिन ठीक नही होता, मैं अपने इंस्टा डीएम में फैंस के मैसेज देखती हूं और उनकी पॉजिटिव एनर्जी मुझे खुशी देती है। फैंस के बिना हम कुछ भी नही, और इस प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए फैनटरटेनमेंट से बेहतर कुछ नही हो सकता।"