बॉलीवुड के नामी निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा अपनी बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस बीच उनके लिए खुशी का दूसरा मौका भी आ गया है। निर्देशक के बेटे अग्नि ने क्रिकेट खेल में कमाल कर दिया है। अग्नि ने रणजी ट्रॉफी में शानदार डेब्यू किया है। उन्होंने सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए अपने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया।
Agni Chopra: विधु चोपड़ा के बेटे ने मणिपुर के रास्ते किया क्रिकेट में डेब्यू, रणजी मैच में बनाए 258 रन
अग्नि चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी में मिजोरम की तरफ से खेलते हुए ये कमाल कर दिखाया। हालांकि, मिजोरम के खाते में जीत दर्ज नहीं हो सकी, लेकिन अग्नि चोपड़ा की हर तरफ तारीफ हो रही है। अग्नि ने रणजी मैच में कुल 258 रन बनाए। अग्नि निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और अनुपमा चोपड़ा के बेटे के हैं।
अग्नि ने मिजोरम के लिए खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ अपनी पहली पारी में 179 गेंदों पर 166 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी क्रिकेट प्रतिभा साबित की। अग्नि ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरी पारी में 74 गेंदों पर 92 रन बनाए। सिक्किम के पहली पारी के स्कोर 442/9 के जवाब में मिजोरम ने पहली पारी में केवल 214 रन बनाए, जिसमें से 75 प्रतिशत से अधिक रन अग्नि ने बनाए।
बॉलीवुड को रघुबीर ने दी ये सलाह, कहा- व्यावसायिक सफलता के लिए नजरअंदाज किए पहलुओं पर दें ध्यान
25 वर्षीय अग्नि बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। अग्नि चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई की जूनियर टीमों के साथ की थी। बाद में उन्होंने मिजोरम की ओर रुख कर लिया। सयैद मुश्ताक में अपना डेब्यू करने के बाद उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू के एक महीने बाद चंडीगढ़ के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू किया। अब रणजी ट्रॉफी में पहले ही मैच में अग्नि ने शतक जड़कर शानदार आगाज किया है।
रियल लाइफ हीरो के किरदार ही क्यों निभाते हैं सिद्धार्थ? अभिनेता ने खुद बताई वजह
बात करें विधु विनोद चोपड़ा की तो '12वीं फेल' से पहले वे पीके, मुन्ना भाई एम बी बी एस, शिकारा, मिशन कश्मीर और संजू जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं। बीते वर्ष उन्होंने बहुत कम बजट में '12वीं' फेल बनाई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल किया। इसमें विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 53.88 करोड़ रुपये रहा है।
धर्मेंद्र-जयदीप के साथ काम करने को लेकर घबराए हुए हैं अगस्त्य नंदा, ऐसे कर रहे 'इक्कीस' की शूट की तैयारी