फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Archies star agastya nanda shares work experience with dharmendra jaideep ahlawat in sriram raghavan Ikkis

Ikkis: धर्मेंद्र-जयदीप के साथ काम करने को लेकर घबराए हुए हैं अगस्त्य नंदा, ऐसे कर रहे 'इक्कीस' की तैयारी

Sat, 13 Jan 2024 11:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 13 Jan 2024 11:30 AM IST
सार

अगस्त्य नंदा ने श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें घबराहट महसूस हो रही है।

विज्ञापन
The Archies star agastya nanda shares work experience with dharmendra jaideep ahlawat in sriram raghavan Ikkis
अगस्त्य नंदा - फोटो : social media

विस्तार

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। अभिनेता के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने भी अभिनय करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म के बाद अब अगस्त्य नंदा पूरी तरह से अपनी दूसरी फिल्म के लिए तैयार हैं। वे धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत के साथ श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' में नजर आएंगे। अब अगस्त्य ने दोनों दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।

विज्ञापन


किरदार निभाने के लिए कर रहे हैं तैयारी
हाल ही में दिए साक्षात्कार में अगस्त्य नंदा ने भूमिका के लिए तैयार होने के बारे में बात की। वे इन दिनों ट्रेनिंग के लिए पुणे में हैं। खुद को सेना की जीवन शैली, उसके अनुशासन और निष्ठा का प्रशंसक बताते हुए उन्होंने कहा कि एक बोर्डिंग स्कूल में जाने से उन्हें लगभग पांच प्रतिशत का अनुभव हुआ कि सेना में जीवन कैसा हो सकता है। अगस्त्य ने यह भी बताया कि रेजिमेंट में उनकी भागीदारी से राष्ट्र और सेना के प्रति उनकी प्रशंसा बढ़ी है।
विज्ञापन

हकलाहट को मात देकर शरद ऐसे बने प्रभास की आवाज, वॉयस-ओवर कलाकारों के लिए की यह बड़ी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराए हुए हैं अगस्त्य
अगस्त्य नंदा ने धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत जैसे अनुभवी अभिनेताओं के साथ काम करने को लेकर घबराहट महसूस होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे बहुत वरिष्ठ हैं, खासकर जब वे धर्मेंद्र के सामने हों और उनके साथ बातचीत करना एक अवास्तविक क्षण है। अगस्त्य ने इन महान अभिनेताओं और लोगों से बहुत कुछ सीखने की उम्मीद जताई। उन्होंने जयदीप के बारे में बात करते हुए कहा कि लुक टेस्ट के दौरान जयदीप अहलावत ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। उन्हें सेट पर सकारात्मक और गर्मजोशी भरे माहौल की उम्मीद की है। अगस्त्य ने कहा कि वे सेट पर जाकर सबकुछ देखेंगे।
बॉलीवुड को रघुबीर ने दी ये सलाह, कहा- व्यावसायिक सफलता के लिए नजरअंदाज किए पहलुओं पर दें ध्यान

अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म
यह बायोपिक परमवीर चक्र पाने वाले सबसे कम उम्र के अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी 1971 के युद्ध के ऐतिहासिक पलों को उजागर करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीराम राघवन की फिल्म में अगस्त्य आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग इस महीने शुरू की जाएगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं। साल 2015 में आई फिल्म 'बदलापुर' के बाद निर्माता दिनेश विजान के साथ श्रीराम राघवन का यह दूसरा सहयोग है।
Agni Chopra: '12वीं फेल' के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि का कमाल, डेब्यू मैच में जड़ा शानदार शतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed