शाहरुख खान (Shahrukh khan) ने अपने 28 साल के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक फिल्म थी माई नेम इज खान। इस फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल (Kajol) नजर आईं थीं। दोनों ने इस फिल्म से पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख की फिल्म माई नेम इज खान को आज 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इस फिल्म में एस्पर्गर सिंड्रोम से पीड़ित रिजवान बनकर मुस्लिमों को लेकर दुनिया की कट्टर सोच को बदलने की कोशिश की थी। इस फिल्म की टैग लाइन "माई नेम इज खान एंड आई एम नॉट ए टैरेरिस्ट" ने सभी की सोच को हिला कर रख दिया था।
करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने उन्हें डायरेक्शन में असिस्ट किया। साल 2010 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' में मुस्लिम हिंदुस्तानी के संघर्ष और उसकी देशभक्ति की भावना को दिखाया गया था। इस फिल्म में अमेरिकी आंतकवादी हमले के बाद यूएस में मुस्लिम समुदाय के लोगों के संघर्ष को भी दिखाया गया था।
रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ये फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी। चार सप्ताह में इस फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पर कर दिया और 2010 की पहली फिल्म बन गयी जिसने 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
5 of 5
Shahrukh and Kajol
- फोटो : file photo
बात करें शाहरुख के फिल्मी करियर की तो 2019 में शाहरुख खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इससे पहले उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। अब उनके फैंस का सब्र टूट रहा है और वह उनकी फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं काजोल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तानाजी में नजर आई थीं।