आज यानि कि 13 मई को मदर्स डे है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां की जो बेटियों के लिए आज भी संघर्ष करती नजर आती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह शूटिंग सेट पर गईं बेटियों को सावधानी बरतने की सलाह देती हैं। तो आइए जानते हैं इन 10 एक्ट्रेस के बारे में....
पूनम और सोनाक्षी सिन्हा
फिल्म दबंग से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को उनकी खूबसूरती के लिए ही जाना जाता है। सोनाक्षी अपने माता-पिता की लाडली हैं। सोनाक्षी की मां पूमन अकसर सोनाक्षी के साथ बनी रहती हैं चाहे वो कोई अवार्ड शो हो या फिर फिल्म की शूटिंग।
शर्मिला और सोहा
बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुईं एक्ट्रेस सोहा अली खान आज भी अपनी मां शर्मिला टैगोर के आगे सुंदरता में कुछ भी नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद शर्मिला अपने बेटी सोहा की फिल्म की शूटिंग के दौरान हर बात का ख्याल करती थीं।
शिवांगी और श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड में शक्ति कपूर जाना-माना नाम हैं और उनकी बेटी श्रद्धा कपूर की खूबसूरती के क्या कहने। फिल्म इंडस्ट्री में श्रद्धा को मिल्की ब्यूटी के नाम से जाना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि सुंदरता में उनकी मां किसी एक्ट्रेस से आज भी कम नहीं हैं। श्रृद्धा की मां शिवांगी ने हमेशा से श्रृद्धा की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखा है।
मुन-मुन सेन और रिया-रायमा सेन
बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं दो बहनें रिया और रायमा सेन फिल्मों में भले ही फ्लॉप साबित हुईं हो लेकिन खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। लेकिन जब बात आती हैं इन एक्ट्रेस की मां मुन-मुन सेन की तो वह भी अपनी दोनों बेटियों के लिए बड़ी सावधानियां बरतती नजर आती हैं।