फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Chirag: चिराग पासवान को डेब्यू फिल्म में मिला कंगना रणौत का सहारा, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा था हाल

Fri, 07 Jun 2024 02:00 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 07 Jun 2024 02:00 PM IST
सार

'मिले ना मिले हम' में चिराग पासवान ने चिराग मेहरा और कंगना रणौत ने अनिष्का श्रीवास्तव की भूमिका निभाई थी। चिराग और कंगना के अलावा इस फिल्म में कबीर बेदी, पूनम ढिल्लों, सागरिका घाटगे, नीरू बाजवा जैसे कई सितारे नजर आए थे। 

विज्ञापन
BJP Mandi MP Kangana Ranaut And LJP Chief Chirag Paswan were seen together in Film Miley Naa Miley Hum
कंगना रणौत और चिराग पासवान (मिले ना मिले हम) - फोटो : ट्विटर

अभिनेत्री कंगना रणौत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखाने के बाद राजनीति की तरफ रुख कर लिया है। भाजपा ने कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतारा। चुनाव में जीत हासिल कर कंगना मंडी की सांसद बन गई हैं। ऐसे में अब कंगना का राजनीति से जुड़े लोगों से मिलना जुलना लगा ही रहेगा। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रणौत से लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने संसद परिसर में मुलाकात की है। दोनों सितारे इससे पहले एक फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं। 

BJP Mandi MP Kangana Ranaut And LJP Chief Chirag Paswan were seen together in Film Miley Naa Miley Hum
कंगना रणौत-चिराग पासवान - फोटो : PTI

कंगना रणौत और चिराग पासवान ने फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ में स्क्रीन साझा की थी। तनवीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 4 नवंबर 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कंगना और चिराग फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई थी। दर्शकों को 'मिले ना मिले हम' कुछ खास पसंद नहीं आई थी।  

Kangana-Chirag: चुनाव जीतने के बाद पहली बार मिले कंगना रणौत-चिराग पासवान, गर्मजोशी से किया एक-दूसरे का स्वागत

BJP Mandi MP Kangana Ranaut And LJP Chief Chirag Paswan were seen together in Film Miley Naa Miley Hum
कंगना रणौत और चिराग पासवान (मिले ना मिले हम) - फोटो : ट्विटर

'मिले ना मिले हम' में चिराग पासवान ने चिराग मेहरा और कंगना रणौत ने अनिष्का श्रीवास्तव की भूमिका निभाई थी। चिराग और कंगना के अलावा इस फिल्म में कबीर बेदी, पूनम ढिल्लों, सागरिका घाटगे, नीरू बाजवा जैसे कई सितारे नजर आए थे। फिल्म भले ही दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। मगर इसके गानों ने लोगों के बाच खूब धमाल मचाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Mandi MP Kangana Ranaut And LJP Chief Chirag Paswan were seen together in Film Miley Naa Miley Hum
कंगना रणौत और चिराग पासवान (मिले ना मिले हम) - फोटो : ट्विटर

इस फिल्म के एक गाने 'कट्टो गिलहरी' को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस गाने में श्वेता तिवारी ने आइटम नंबर करती हुई नजर आई थीं। उनके जबर्दस्त डांस ने लोगों के बीच आग लगा दी थी। चिराग पासवान गाने में श्वेता तिवारी के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आए थे। इस गाने को दलेर मेहंदी और ममता शर्मा ने अपनी शानदार आवाज दी थी। 

विज्ञापन
BJP Mandi MP Kangana Ranaut And LJP Chief Chirag Paswan were seen together in Film Miley Naa Miley Hum
कंगना रणौत और चिराग पासवान - फोटो : ट्विटर

'मिले ना मिले हम' एक हफ्ते में ही सिनेमाघरों से उतर गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 77 लाख रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद चिराग पासवान ने राजनीति की ओर अपना रुख कर लिया था। वहीं, कंगना ने इंडस्ट्री में अपने पार जमाए रखे और 'तनु वेड्स मनु', 'तेजस', 'क्वीन' और 'मणिकर्णिका' जैसी कई फिल्मों में काम किया। वहीं, अब कंगना भी राजनीति में एक्टिव हो गई हैं। ऐसे में 'मिले ना मिले हम' के बाद दोनों सितारे आज संसद में एक-दूसरे से मिले हैं।  

Alia Bhatt: कड़ी सुरक्षा में शूट होगी आलिया भट्ट की स्पाई यूनिवर्स फिल्म, शारवरी वाघ भी एक्शन करती आएंगी नजर!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed