Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस के फिनाले में जुटे सितारे, स्काईफोर्स का प्रमोशन करने पहुंचे खिलाड़ी-वीर पहाड़िया
Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 का आज 19 जनवरी रविवार को ग्रैंड फिनाले हैं। यहां बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी रौनक बिखरने पहुंच रहे हैं। अक्षय कुमार और वीर पाहड़िया सेट पर पहुंच चुके हैं।
विस्तार
रियलिटी शो बिग बॉस 18वां सीजन विदा ले रहा है और आज रविवार को इसके विजेता का एलान हो जाएगा। सलमान खान के इस शो का आज ग्रैंड फिनाले है। शीर्ष छह प्रतिभागियों के बीच मुकाबला है। चमचमाती ट्रॉफी कौन ले जाएगा, कुछ ही घंटों में इसका खुलासा हो जाएगा। ग्रैंड फिनाले में फिल्म जगत की कई हस्तियां भी पहुंच रही हैं। अक्षय कुमार और वीर पहाड़ियो को बिग बॉस 18 के सेट पर पर स्पॉट किया गया है।
स्काईफोर्स का प्रमोशन करने पहुंचे अक्षय कुमार-वीर
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अपनी आगामी फिल्म 'स्काई फोर्स' का प्रचार करने बिग बॉस 18 के मंच पर पहुंचे हैं। अक्षय और वीर के अलावा मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार को भी सेट पर स्पॉट किया गया है। इनके अलावा आमिर खान के भी शो के फिनाले में शिरकत करने की खबरें हैं।
Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस के विजेता को मिलेगी कितनी मोटी रकम, कब और कहां देख सकेंगे सलमान खान का शो
क्या बोले अभिषेक कुमार?
फिल्म स्काई फोर्स के जरिए वीर पहाड़िया बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। अक्षय और वीर के अलावा अभिषेक कुमार को भी देखा गया। विनर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं तो करण भाई के लिए वोट अपील कर रहा हूं। आखिर में यही होता है कि किसने दिल जीता। किसने काम किया'।
Bigg Boss 18 Grand Finale: इस प्रतिभागी को जीतते देखना चाहती हैं शिल्पा शिरोडकर, साझा की दिल की बात
मन्नारा ने जताई खुशी
इसके अलावा मनारा चोपड़ा भी दिखीं। उन्होंने कहा, 'आज सीजन 18 का ग्रैंड फिनाले है और मैं तो बहुत उत्साहित हूं। यह पूरी यात्रा ऐसे लगती है जैसे कि कोई शादी हो रही है। इतना ज्यादा धूम-धड़ाका। मैं तो पूरी नजर लगाकर देख रही हूं कि आज क्या-क्या खास हो रहा है।' मन्नारा ने आगे कहा, 'दिल से जिसने खेला और एंटरटेन किया है वो है करण वीर। लेकिन मुकाबला कड़ा है। विवियन और रजत के बीच कड़ी टक्कर है। देखते हैं कि आज एक एक्टर जीतता है या सोशल मीडिया क्रिएटर। बहुत उत्साहित हैं। सभी फाइनलिस्ट को को मेरी तरफ से बधाई'। मन्नारा से जब पूछा गया कि आप किसे सपोर्ट कर रही हैं? इस पर उन्होंने कहा कि सभी ने बहुत अच्छे से खेला है। देखते हैं कि क्या होता है।