फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bandgee Puneesh: 'बिग बॉस 11' फेम पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा की राहें जुदा, पांच वर्ष बाद इस वजह से हुआ अलगाव

Sun, 23 Jul 2023 11:23 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 23 Jul 2023 11:23 AM IST
सार

'बिग बॉस 11' फेम पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा ने रिश्ते में रहने के पांच वर्ष बाद अपनी राहें अलग कर ली हैं। वहीं, एक्टर इसके पीछे की वजह भी साफ करते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 11 fame Bandgi Kalra Puneesh Sharma breakup after 5 years actor reveals the reason
बंदगी कालरा-पुनीश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कॉन्ट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट्स पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा दो प्रसिद्ध सोशल मीडिया हस्तियां हैं। शो में दोनों के बीच प्यार पनपा और इन्होंने नेशनल टेलीविजन पर ही इसे स्वीकार भी किया। घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ा। पुनीश और बंदगी अक्सर अपनी बॉन्डिंग से फैंस को कपल गोल देते देखे जाते थे। हालांकि, अब इन्होंने अपने अलगाव का एलान कर फैंस का दिल तोड़ दिया है। 

Bigg Boss 11 fame Bandgi Kalra Puneesh Sharma breakup after 5 years actor reveals the reason
पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा - फोटो : सोशल मीडिया

बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अलग होने की घोषणा की है। अपने ब्रेकअप को 'आपसी निर्णय' बताते हुए बंदगी कालरा ने लिखा, 'आपसी निर्णय के बाद पुनीश और मैं अलग हो गए हैं। हमने जो समय साझा किया वह हमेशा याद रहेगा। हम जीवन में जो भी करने का फैसला करते हैं, उसमें एक-दूसरे के लिए केवल प्यार और समर्थन है। मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें, और चीजों पर अटकलें न लगाएं।'

Bigg Boss 11 fame Bandgi Kalra Puneesh Sharma breakup after 5 years actor reveals the reason
पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 11' में शुरू हुए बंदगी और पुनीश के रिश्ते को पांच वर्ष पूरे हो गए थे। फैंस जल्द इनके शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, पुनीश-बंदगी ने अपने अलगाव का एलान कर हर किसी को तगड़ा झटका दिया है। पुनीश ने बंदगी से रिश्ता खत्म करने की पुष्टि करते हुए एक इंटरव्यू में कहा है, 'बंदगी और मैं पांच वर्ष तक साथ थे। रिश्ता खत्म करने का कोई खास कारण नहीं है। बंदगी मुंबई में अपने करियर को लेकर गंभीर हैं, और मैं अपने बिजनेस के कारण ज्यादातर दिल्ली में रहता हूं।'

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने खोल दी मनीषा रानी की पोल, वीडियो दिखा जमकर लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11 fame Bandgi Kalra Puneesh Sharma breakup after 5 years actor reveals the reason
पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा - फोटो : सोशल मीडिया

पुनीश ने आगे कहा, 'मेरे माता-पिता भी दिल्ली में हैं। वे बूढ़े हो रहे हैं, और इसलिए मैंने उनके साथ दिल्ली में रहने का फैसला किया। मैं मुंबई और दिल्ली के बीच चक्कर लगा रहा हूं, क्योंकि मैंने एक प्रोडक्शन हाउस स्थापित किया है। मेरे लिए मुंबई में तैनात रहना संभव नहीं है। हमें एहसास हुआ कि लंबी दूरी का रिश्ता लंबे समय तक काम नहीं चलेगा, और इसीलिए हमने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है।'

Sunny Leone: सनी लियोनी ने महेश भट्ट को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं- उन्होंने 'जिस्म 2' दी तो...

विज्ञापन
Bigg Boss 11 fame Bandgi Kalra Puneesh Sharma breakup after 5 years actor reveals the reason
बंदगी कालरा-पुनीश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

खैर, सिर्फ बंदगी कालरा और पुनीश ही नहीं बल्कि कई और जोड़ियां भी 'बिग बॉस' के घर से बाहर निकलने के बाद अपने रास्ते अलग करती नजर आ चुकी हैं। इनमें गौहर खान-कुशाल टंडन, पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा, राकेश बापट-शमिता शेट्टी और अरमान कोहली-तनीषा मुखर्जी का नाम शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed