फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Big Girls Don't Cry Trailer Release Starring Pooja Bhatt avantika vandanapu Zoya Hussain Lovleen Misra series

Big Girls Don't Cry: 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' का ट्रेलर जारी, गर्ल पावर और बोर्डिंग लाइफ का दिखेगा कॉम्बिनेशन

Wed, 06 Mar 2024 01:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Mar 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
Big Girls Don't Cry Trailer Release Starring Pooja Bhatt avantika vandanapu Zoya Hussain Lovleen Misra series
बिग गर्ल्स डोंट क्राई - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।  इस जिंदादिल यंग-एडल्ट सीरीज में अवंतिका वंदनापु (लूडो), अनीत पद्दा (रूही), दलाई (प्लगी), विदुषी (काव्या), लाक्यिला (जे.सी.), अफरा सैयद (नूर), और अक्षिता सूद (दीया) जैसे प्रतिभाशाली सितारे मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन


'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' का ट्रेलर आया सामने
यह सीरीज नित्या मेहरा (मेड इन हेवन, बार बार देखो) द्वारा बनाई गई है और इसका निर्देशन सुधांशु सरिया, करण कपाड़िया और कोपल नैथानी के साथ नित्या ने किया है। ट्रेलर 'वंदना वैली' स्कूल में बोर्डिंग लाइफ की एक झलक दिखाता है, जहां सात लड़कियों का एक ग्रुप स्कूल पर शासन करने के इरादे से अपने आखिरी साल की तैयारी कर रहा है। एक लड़की, काव्या यादव दोस्त बनाने और जीवन जीने की उम्मीद में स्कूल में आती है, लेकिन जल्द ही उसे पता चल जाता है कि यहां के माहौल में ढलने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बोर्डिंग लाइफ की झलक दिखाएगी सीरीज
अफरा सईद की नजरें स्कूल की कप्तानी पर टिकी हैं, जबकि अवंतिका वंदनपु खेल कप्तानी की तलाश में है। आशी दुआ सारा और करण कपाड़िया इस सीरीज के निर्माता हैं तो वहीं इसकी कहानी सुधांशु सरिया, सुनयना कुमारी और राधिका मल्होत्रा ने मिलकर लिखी है।'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' का प्रीमियर 14 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिला जबर्दस्त रिस्पॉन्स
सीरीज के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सीरीज के विषय का चुनाव काफी अच्छा किया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पूजा भट्ट को दोबारा स्क्रीन पर देखकर काफी अच्छा लगा। पूजा सीरीज के साथ जरूर न्याय करेंगी।' एक और यूजर ने लिखा, 'फाइनली बोर्डिंग लाइफ पर एक सीरीज आ रही है। बच्चों को तो लोग अनदेखा ही कर देते हैं। उम्मीद है कि सीरीज बोर्डिंग स्क्रूल के डार्क सीक्रेट्स को बाहर लेकर आएगी। '


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed