तृप्ति डिमरी हिंदी सिनेमा की उभरती हुई कलाकार हैं। वह बहुत कम समय में काफी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है। 'पोस्टर ब्वॉय्ज' से अभिनय करियर की शुरूआत करने के बाद उन्होंने 'लैला मजून', 'बुलबुल', 'कला', 'एनिमल' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बैड न्यूज' की वजह से चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म को भी दर्शकों से काफी प्यार भी मिल रहा है। हाल में ही इस फिल्म के निर्देशक ने अभिनेत्री को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।
2 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
'बैड न्यूज' फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हाल में ही फिल्म के निर्देशक आनंद तिवारी ने अभिनेत्री को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि तृप्ति को इस फिल्म के लिए एनिमल में विचार किए जाने से पहले ही फाइनल कर लिया गया था। एनिमल से पहले इस फिल्म के लिए तृप्ति की भूमिका की पुष्टि हो गई थी।
3 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान आनंद तिवारी ने खुलासा करते हुए बताया कि तृप्ति के लिए करण जौहर ने उनकी सिफारिश की थी। उन्होंने फिल्म 'बुलबुल' और 'काला' में अभिनेत्री का काम देखने के बाद इस फिल्म के लिए उनका नाम सुझाया था। निर्देशक ने बताया कि करण ने तृप्ति की सिफारिश तब की थी, जब वह 'एनिमल' के लिए विचार की जा रही थीं और फिल्म का हिस्सा नहीं थीं। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री का पिछला काम देखने के बाद उन्हें चुना गया और वह उन्हें बेहद पसंद आईं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अभिनेत्री को सेट पर देखा, तो उन्हें महसूस हुआ कि अभिनेत्री इंडस्ट्री में लंबा टिकेंगी। उनमें ऐसी प्रतिभा है, जो उन्हें एक स्थायी कलाकार के रूप में पहचान दिलाएगी।
4 of 5
बैड न्यूज फिल्म पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री की तारीफ करते हुए निर्देशक ने आगे कहा कि तृप्ति आने वाले समय की विक्की कौशल बनने वाली हैं। वह जमीन से जुड़ी पृष्ठभूमि से आती हैं। इस फिल्म में उनका प्रदर्शन दर्शकों के लिए सुखद आश्चर्य जैसा होने वाला है। बताते चलें कि 'बैड न्यूज' एक मनोरंजक फिल्म है, जो एक रोमांटिक कॉमेडी है। इस फिल्म में वह विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ नजर आ रही हैं। यह एक खास तरह की मेडिकल अवस्था पर आधारित फिल्म है।
Vidaa Muyarchi: 'विदा मुयार्ची' से अजित कुमार के नए पोस्टर से हो गया खुलासा, दो लुक में दिखेंगे अभिनेता
5 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें तृप्ति के वर्क फ्रंट की, तो वह 'बैड न्यूज' के बाद 'भूल भुलैया 3' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन, विद्या बालन के साथ नजर आएंगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी होने वाली है। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की 'धड़क 2' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह पिछले साल रिलीज हुई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के अगले भाग 'एनिमल पार्क' में भी नजर आएंगी।
रोहमन शॉल संग सुष्मिता का हुआ पैचअप? फिर साथ नजर आए दोनों