{"_id":"66a7ad355441d7003c03d4a8","slug":"bad-newz-box-office-collection-day-11-movie-crossed-50-crore-rupees-earning-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bad Newz BO Collection: सुस्त पड़ रही ‘बैड न्यूज’ की चाल, आगे की राह नहीं आसान, यहां जाने कुल कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bad Newz BO Collection: सुस्त पड़ रही ‘बैड न्यूज’ की चाल, आगे की राह नहीं आसान, यहां जाने कुल कलेक्शन
Mon, 29 Jul 2024 08:28 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 29 Jul 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
बैड न्यूज
- फोटो : इंस्टाग्राम @ tripti_dimri
विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.3 करोड़ का कारोबार किया। 'बैड न्यूज' के लिए यह अच्छी शुरुआत मानी गई। फिल्म धीमी गति से आगे बढ़ती रही और पहले सप्ताह में 42.85 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। लेकिन इसके बाद इसकी स्पीड में और कमी आ गई। आइए जानते हैं इसने ग्यारहवें दिन कितना कलेक्शन किया और अब तक कुल कितनी कमाई की है।
बैड न्यूज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 11.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन अगले दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को फिल्म महज 3.5 करोड़ रुपये ही बटोर पाई। वहीं, इसने दूसरे रविवार को 3.25 करोड़ का कारोबार किया।
Lakshya: 'किल' से धमाल मचाने के बाद लक्ष्य ने हासिल की एक और उपबल्धि, आईएफएफएम में करेंगे शिरकत
Lakshya: 'किल' से धमाल मचाने के बाद लक्ष्य ने हासिल की एक और उपबल्धि, आईएफएफएम में करेंगे शिरकत
बैड न्यूज फिल्म पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में 42.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद फिल्म की रफ्तार एक दम से धीमी पड़ गई। फिल्म ने ग्यारहवें दिन 67 लाख का ही कारोबार किया। जिस तरह से दिन-ब-दिन इसकी कमाई का ग्राफ गिरता जा रहा है, उसे देखकर लगता है कि कुछ ही दिनों में यह सिनेमाघरों से गायब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैड न्यूज
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
हालांकि, ‘बैड न्यूज’ के लिए गुड न्यूज ये है कि फिल्म ने अब तक के कुल कलेक्शन की बदौलत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘बैड न्यूज’ ने ग्यारह दिनों में कुल 52.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
बैड न्यूज रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि ‘बैड न्यूज’ की कमाई पर ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ और कल्कि ‘2898 एडी’ ने बड़ा असर डाला है। फिल्म की मुश्किलें यहीं नहीं खत्म होने वाली, 2 अगस्त को अजय देवगन की फिल्म ‘औरो में कहां दम था’ रिलीज होगी। अजय की फिल्म ‘बैड न्यूज’ के कलेक्शन को जबरदस्त तरीके से प्रभावित कर सकती है।
बतौर बाल कलाकार परिवार के सदस्यों की फिल्मों से इन सितारों ने किया था डेब्यू
बतौर बाल कलाकार परिवार के सदस्यों की फिल्मों से इन सितारों ने किया था डेब्यू