साल 2025 के नवंबर महीने का पहला हफ्ता फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ खास साबित नहीं हो रहा है। मंगलवार का दिन आते-आते बड़े बैनर और चर्चित सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार खोती दिखीं। जहां एक ओर प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ जैसी मेगा बजट फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई, वहीं आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ भी अब अपनी चमक खोती नजर आ रही है। मंगलवार का बॉक्स ऑफिस एक तरह से ठंडा रहा- न बॉलीवुड में जोश दिखा, न साउथ सिनेमा में धमाका।
'बाहुबली द एपिक' की कमाई में गिरावट, 'द ताज स्टोरी' की चमक भी फीकी; मंगलवार को ठंडा रहा फिल्मों का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:06 AM IST
सार
Box Office Collection Report: मंगलवार को आते ही सिनेमाघरों में दिखाई जा रही सभी फिल्मों की हालत बॉक्स ऑफिस पर फीकी होती नजर आई। ‘बाहुबली द एपिक’, ‘द ताज स्टोरी’ से लेकर ‘थामा’ और ‘कांतारा 2’ तक, सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन