आयशा टाकिया बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। आयशा ने फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह अभिनेता वत्सल सेठ के अपोजिट नजर आईं थीं। इसके अलावा 'टार्जन: द वंडर कार' में अजय देवगन भी नजर आए थे। आयशा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, आयशा ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें अब फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं हैं।
2 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया आजमी को अपने बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। अभिनेत्री की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गईं और नेटिजंस ने कहा कि वह पहचान में नहीं आ रही थीं। कई यूजर्स ने प्लास्टिक सर्जरी के बाद अपना चेहरा 'बर्बाद' करने के लिए अभिनेत्री को खूब ट्रोल भी किया। हालांकि, बाद में अभिनेत्री ने इन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था।
3 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अब सोशल मीडिया पर आयशा के बॉलीवुड कमबैक की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए आयशा ने अपने कमबैक की खबरों का खंडन किया है। आयशा ने कहा, "यह कहने की जरूरत है कि दो दिन पहले मैं गोवा पहुंची थी। मेरे परिवार में एक मेडिकल इमरजेंसी थी। मेरी बहन अस्पताल में है। इन सबके बीच मुझे कुछ लोगों ने रोका और मैंने उनके लिए पोज भी दिए थे। बाद में पता चला कि देश में मेरी शक्ल-सूरत को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।"
4 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आयशा ने आगे कहा, "मुझे किसी भी फिल्म में काम करने या किसी भी तरह की वापसी में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं अपना जीवन खुशी से जी रही हूं, कभी सुर्खियों में नहीं रहना चाहती। मेरी किसी प्रसिद्धि में दिलचस्पी नहीं है। मैं किसी फिल्म में नहीं आना चाहती हूं। कृपया मेरी बिल्कुल भी परवाह न करें।”
5 of 5
आयशा टाकिया,फरहान हाजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उन्होंने कहा, "एक ऐसी लड़की को, जिसे ज्यादातर कम उम्र में देखा गया है, उससे उम्मीद करना की वह 15 साल बाद भी वैसी दिखेगी। ये लोग मानसिक रूप से बीमार हैं।"