फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn And Tabu film Auron Mein Kahan Dum Tha song Tuu Out Movie will release on 5th July

Auron Mein Kahan Dum Tha: इश्क के दीवानों तक पहुंचा कीरावानी का जादू, 'औरों में कहां दम था' का गाना 'तू' रिलीज

Tue, 18 Jun 2024 12:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Jun 2024 12:16 PM IST
सार

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर जादू रचने वाली है। फिल्म का नाम है 'औरों में कहां दम था'। आज इसका खूबसूरत गाना 'तू' रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Ajay Devgn And Tabu film Auron Mein Kahan Dum Tha song Tuu Out Movie will release on 5th July
तू सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

तब्बू और अजय देवगन की फिल्म 'औरों' में कहां दम था अगले महीने सिनेमाघरों में आ रही है। आज इसका गाना 'तू' रिलीज किया गया है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एम एम कीरावानी ने इसका संगीत दिया है। सुखविंदर सिंह और जावेद अली ने इसे गाया है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर के हैं। यह फिल्म 5 जलाई को रिलीज होने जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

Ajay Devgn And Tabu film Auron Mein Kahan Dum Tha song Tuu Out Movie will release on 5th July
तू सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

गाने का संगीत और बोल दोनों कमाल 
इस गाने के बोल कमाल के हैं और उससे भी कमाल इसका संगीत है। अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर गाना रिलीज होने की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'कोई ना जो कर पाया, ओ वसुधा वो तू कर'। 
Mirzapur 3: : 'मिर्जापुर' के फैंस को उत्साहित कर देगा ये नया अपडेट, इस दिन रिलीज होगा तीसरे सीजन का ट्रेलर

Ajay Devgn And Tabu film Auron Mein Kahan Dum Tha song Tuu Out Movie will release on 5th July
तू सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

ये सितारे भी आएंगे नजर
फिल्म 'औरों' में कहां दम था का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इसमें तब्बू और अजय देवगन के अलावा जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर भी अहम भूमिका में हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जो काफी पसंद किया गया है। अब दर्शकों को फिल्म का इंतजार है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन

Ajay Devgn And Tabu film Auron Mein Kahan Dum Tha song Tuu Out Movie will release on 5th July
तू सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

म्यूजिकल लव स्टोरी पर आधारित है फिल्म
ट्रेलर को अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर को यूजर्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ियों में शुमार अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी इस फिल्म में भी एक अलग अंदाज में ही नजर आ रही है। नीरज पांडे की भी पिछली फिल्म ‘अय्यारी’ के छह साल बाद बड़े परदे पर वापसी हो रही है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है और इसमें बीते दो दशक की कहानी दिखाई जाएगी।
Brad Pitt's Next: ब्रैड पिट की आगामी फिल्म की रिलीज डेट से उठ गया पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed