फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Govinda thanks fans says doctors removed bullet from leg after His revolver misfired at Mumbai residence

Actor Govinda: हादसे के बाद गोविंदा ने जारी किया बयान, डॉक्टरों का जताया आभार, फैंस को भी कहा- धन्यवाद

Tue, 01 Oct 2024 10:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Oct 2024 10:42 AM IST
सार

अभिनेता गोविंदा खतरे से बाहर हैं। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हादसे के बाद अभिनेता ने अस्पताल से बयान जारी किया है। उन्होंने डॉक्टर और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Actor Govinda thanks fans says doctors removed bullet from leg after His revolver misfired at Mumbai residence
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

विस्तार

अभिनेता गोविंदा के साथ आज मंगलवार सुबह हादसा हो गया। वे सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे कि अचानक रिवॉल्वर जमीन पर गिर गई और मिसफायर हुआ। इस दौरान अभिनेता के पैर में गोली लग गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बुलट निकाल दी है और गोविंदा खतरे से बाहर हैं। हादसे के बाद खुद गोविंदा ने बयान जारी किया है और प्रशंसकों व डॉक्टरों का आभार जताया है।

विज्ञापन

प्रशंसकों को कहा शुक्रिया
गोविंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी कर कहा है, 'नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। लेकिन, गुरू की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार'।
Govinda: बॉलीवुड से राजनीति तक ऐसा है गोविंदा का सफर, डांस और फिल्मों के कारण प्रशंसकों के चहेते हैं अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे से बाहर हैं अभिनेता
अमर उजाला के सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त गोविंदा के साथ यह हादसा हुआ उनकी पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक अभिनेता सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। शशि सिन्हा उस वक्त एयरोपोर्ट पर थे। गोविंदा ने उनसे कहा, 'आप बोर्डिंग कराओ, हम भी पहुंच रहे हैं'। गोविंदा जिस वक्त घर से निकल रहे थे अचानक रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और मिसफायर हुआ। गोली उनके पैर में लग गई। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक, 'जमीन पर रिवॉल्वर गिरने से मिस फायर हुआ। गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं'।
Govinda Health Update: कैसी है गोविंदा की तबीयत, कैसे गलती से अपनी ही बंदूक से घायल हुए; क्या कह रहे डॉक्टर?

विज्ञापन

परिजनों से होगी पूछताछ
पुलिस ने गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। अभिनेता के परिजन सहित अन्य लोगों के बयान इस मामले में दर्ज होंगे। फिलहाल किसी को गोविंदा से मिलने की इजाजत नहीं है।  उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है। हादसे के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अस्पताल गई। माले की जांच जांच क्राइम ब्रांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed