बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी मशहूर गानों को लेकर जाने जाते हैं। शाहरुख की आवाज के नाम से लोकप्रिय अभिजीत अपने गानों के अलावा विवादों को भी खड़ा करने में माहिर हैं। अब अभिनेता ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी वजह से अब वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, अभिजीत ने इस बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
Abhijeet Bhattacharya: 'वह पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे', महात्मा गांधी को लेकर अभिजीत भट्टाचार्य के बिगड़े बोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 22 Dec 2024 05:25 PM IST
सार
हाल ही में, शुभांकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में अभिजीत ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर लोगों की रडार पर आ गए हैं। गायक ने इस इंटरव्यू में कहा कि संगीतकार आरडी बर्मन महात्मा गांधी से बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन