फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   A burglary attempt at Marathi Director Swapna Joshi has left her shaken pet cat came to the rescue

Swapna Joshi: निर्देशक के फ्लैट में घुसा चोर, पालतू बिल्ली की वजह से ऐसे रुकी चोरी, CCTV वीडियो वायरल

Tue, 27 Aug 2024 11:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Aug 2024 11:33 PM IST
सार

मराठी फिल्मों और टीवी की निर्देशक स्वप्ना  के घर छठी मंजिल पर ड्रेनेज पाइप के सहारे एक चोर घुस आया। आधी रात को जब सभी लोग सो रहे थे, तब चोर टी-शर्ट और शॉर्ट्स में उनकी इमारत की छठी मंजिल पर चढ़ा और खिड़की फांदकर घर के अंदर आ गया।

विज्ञापन
A burglary attempt at Marathi Director Swapna Joshi has left her shaken pet cat came to the rescue
निर्देशक स्वप्ना जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बफादारी के मामले में बेजुबानों का जवाब नहीं। ऐसे कितने ही किस्से होंगे, जब पालतू कुत्ते, बिल्ली या अन्य जानवरों ने अपने मालिकों को बड़े नुकसानों से बचाया है। इसमें एक किस्सा और जुड़ गया है। मशहूर मराठी फिल्म निर्देशक स्वप्ना जोशी के घर बड़ी चोरी की घटना होने से बच गई और इसका पूरा क्रेडिट उनकी पालतू बिल्ली को जाता है। बिल्ली ने ऐसी स्मार्टनेस दिखाई कि चोर उल्टे पांव लौट गया। 

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना
मराठी फिल्मों और टीवी की निर्देशक स्वप्ना  के घर छठी मंजिल पर ड्रेनेज पाइप के सहारे एक चोर घुस आया। आधी रात को जब सभी लोग सो रहे थे, तब चोर टी-शर्ट और शॉर्ट्स में उनकी इमारत की छठी मंजिल पर चढ़ा और खिड़की फांदकर घर के अंदर आ गया। चोर के घर में घुसने और चोरी की तलाश करते हुए हर हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वह अपने मंसूबे में कामयाब होता, इससे पहले पालतू बिल्ली राह का रोड़ा बन गई।
Stree 2 Day 13 Box Office: 13वें दिन भी रहा 'स्त्री 2' का मंगल, बॉक्स ऑफिस पर हुई इतने नोटों की बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन

छिपकर चोर की हरकत देख रही थी बिल्ली
निर्देशक का तीन कमरों का फ्लैट मुंबई के अंधेरी वेस्ट में सब टीवी लेन शबरी होटल के पास विंडसर बी बिल्डिंग की छठी मंजिल पर है। रविवार 25 अगस्त की रात एक चोर स्वप्ना के घर में दाखिल हुआ। वह हॉल में पैसे या कीमती सामान ढूंढने लगा। फिर वह जोशी की मां के कमरे की तरफ गया और दरवाजा खोला। चोर ने थोड़ा ही दरवादा खोला था और बेडरूम में झांककर देखा तो वहां निर्देशक की मां बिस्तर पर सो रही थीं और केयरटेकर फर्श पर सो रहा था। चोर ने फिर दूसरे बेडरूम में देखा, लेकिन अंदर नहीं जा सका, क्योंकि वहां एक कुत्ता था। इसके बाद चोर रसोई की ओर बढ़ा। बिल्ली चोर की हरकत चुपचाप छिपकर देख रही थी।
Stree 2: अपारशक्ति खुराना के बयान से छिड़ा 'स्त्री 2' का क्रेडिट वॉर, अमर कौशिक ने बताया कौन है असली हीरो?

विज्ञापन

बिल्ली ने मचाया शोर
चोर जोशी की बेटी सौमिता के कमरे में गया, जहां वह और उनके पति सो रहे थे। चोर उस कमरे में दाखिल हुआ और सौमिता के पर्स से 6,000 रुपये चुरा लिए। इस बीच पालतू बिल्ली ने शोर करना शुरू कर दिया और जोशी के दामाद देवन को जगा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक देवन पानी लेने के लिए किचन में गए थे, तभी कुछ शक हुआ तो वापस हॉल में आए और चोर को देखा। अजनबी शख्स को देख चिल्लाना शुरू किया लेकिन चोर वहां से भागने में कामयाब रहा। जोशी ने अंबोली पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed