फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासत: 26 आरक्षित सीटों पर ऐसा रहा नतीजा; अर्जुन मुंडा, निसिथ प्रमाणिक और भारती पवार जैसे बड़े चेहरे भी चित्त

Sat, 08 Jun 2024 04:27 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 08 Jun 2024 04:27 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम में कई कद्दावर चेहरे ऐसे रहे जो चारों खाने चित्त हो गए। इन नेताओं में पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सरीखे लोग भी शामिल हैं। देश की 26 आरक्षित सीटों पर भाजपा को करारी हार मिली है। एक नजर इन सीटों के चुनाव परिणाम पर।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2024 Reserved Seats Mandate Arjun Munda Nisith Pramanik Bharti Pawar and other lost
आरक्षित सीटों पर चुनाव परिणाम - फोटो : amar ujala graphics
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम कई मायनों में बेहद चौंकाने वाले साबित हुए हैं। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में भाजपा को लगभग 30 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है, तो दूसरी तरफ अलग-अलग राज्यों में आरक्षित लोकसभा सीट भी भाजपा के हाथ से फिसल चुकी हैं। अर्जुन मुंडा और निसिथ प्रमाणिक जैसे केंद्रीय मंत्री भी अपना किला बचाने में असफल रहे। बता दें कि संसद की कई सीटें अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के मकसद से आरक्षित की जाती हैं। वर्तमान समय में कुल 131 आरक्षित सीटों में 84 अनुसूचित जाति यानी शेड्यूल कास्ट (SC) और 47 अनुसूचित जनजाति यानी शेड्यूल ट्राइब या एसटी के लिए आरक्षित हैं। 
Lok Sabha Election Results 2024 Reserved Seats Mandate Arjun Munda Nisith Pramanik Bharti Pawar and other lost
एससी-एसटी के लिए आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव नतीजे - फोटो : amar ujala graphics
चुनाव परिणाम का विश्लेषण करने से पता चलता है कि भाजपा कम से कम 26 आरक्षित लोकसभा सीट हार चुकी है। इन सीटों पर कांग्रेस या उसके सहयोगी दलों को जीत मिली है। चुनावी नतीजे के विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि भाजपा कम से कम 42 आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में जीतने में भी कामयाब रही। भाजपा के अलावा कुछ अन्य सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल घटक दलों के नेताओं को जीत मिली।

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री को मिली करारी मात

Lok Sabha Election Results 2024 Reserved Seats Mandate Arjun Munda Nisith Pramanik Bharti Pawar and other lost
खूंटी लोकसभा सीट पर जीतने वाले काली चरण मुंडा (बाएं) और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (दाहिने) - फोटो : eci affidavits
विजय पताका फहराने वालों में एनडीए की सहयोगी पार्टियां- जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल हैं। जिन प्रमुख सीटों पर भाजपा को हार मिली है उसमें झारखंड के सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सबसे बड़ा चेहरा माने जा रहे हैं। मुंडा केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल थे। अर्जुन मुंडा को 1,49,675 वोट के बड़े अंतर से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2024 Reserved Seats Mandate Arjun Munda Nisith Pramanik Bharti Pawar and other lost
निसिथ प्रमाणिक और भारती प्रवीण पवार (फाइल) - फोटो : एएनआई
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की सीट से चुनाव लड़ रहे कौशल किशोर, पश्चिम बंगाल से ताल ठोक रहे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री रह चुकीं भारती प्रवीण पवार के नाम भी चुनाव हारने वाले कद्दावर किरदारों में शामिल हैं। एनडीए के जीतने वाले उम्मीदवारों में राजस्थान के बीकानेर से चुनाव लड़ रहे निवर्तमान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाम शामिल है। इनके अलावा बिहार से दो चर्चित चेहरे भी आरक्षित सीटों से चुनाव जीतने में सफल रहे। इनमें युवा नेता चिराग पासवान ने बिहार की हाजीपुर सीट से जीत हासिल की जबकि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया से एक लाख से अधिक वोट से जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस नेता की धमाकेदार जीत

Lok Sabha Election Results 2024 Reserved Seats Mandate Arjun Munda Nisith Pramanik Bharti Pawar and other lost
कुमारी सैलजा (फाइल) - फोटो : एएनआई
बिहार की सासाराम सीट भी सुरक्षित है यहां भाजपा सांसद शिवेश कुमार को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार के हाथों हर का मुंह देखना पड़ा। भाजपा शासित से हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा को जीत हासिल हुई। उन्होंने बीजेपी के अशोक तंवर को 268000 वोटों से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed