{"_id":"5df4deee8ebc3e87ba6440b5","slug":"year-ender-2019-first-hotel-in-space-in-2020-bigelow-aerospace-nasa-isro-b330","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2020: अंतरिक्ष में खुलेगा पहला होटल, एक बार में छह लोग कर सकेंगे डिनर ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
2020: अंतरिक्ष में खुलेगा पहला होटल, एक बार में छह लोग कर सकेंगे डिनर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
space hotel
- फोटो : brightside.me
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2019 खत्म होने को है। हर किसी को साल 2020 का बेसब्री से इंतजार है। नया साल अपने साथ बहुत सारी नई उम्मीदें और रोमांच लेकर आने वाला है। साल 2020 में बिगेलो एयरोस्पेस पूरी मानव जाति के लिए एक जबरदस्त रोमांच लेकर आने वाला है, पर इस रोमांच के बारे में जानने से पहले बताइए क्या आपको अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के बारे में जानकारी है? क्या आपने कभी अंतरिक्ष में जाने के बारे में सोचा है? वैसे तो हर कोई अपने परिवार के साथ हफ्ते, दो हफ्ते में होटल चला ही जाता है, पर क्या आपने कभी सोचा है कि वो होटल अंतरिक्ष में हो? जी हां, आप सही समझ रहे हैं। बिगेलो एयरोस्पेस नाम एक कंपनी साल 2020 तक एक ऐसा अंतरिक्ष यान लांच करने जा रही है, जिसमें होटल होगा। यह अपनी तरह का पहला ऑटोनोमस स्पेस स्टेशन होगा। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
क्या होता है स्पेस स्टेशन?
2 of 7
होटल के बारे में जानने से पहले आपको पता होना जरूरी है कि स्पेस स्टेशन क्या होता है? अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन क्या है? जहां यह होटल होगा। स्पेस स्टेशन को ऑर्बिटल स्टेशन भी कहा जाता है। इसे अंतरिक्ष में जाने वाले यात्रियों के लिए बनाया जाता है। अंतरिक्ष स्टेशन पर इतनी व्यवस्था मौजूद होती है कि अंतरिक्ष यान भी उतारा जा सकता है। बता दें कि स्पेस स्टेशन को पृथ्वी की लो-ऑर्बिट कक्षा में स्थापित किया जाता है। यह एक मंच होता है, जहां से पृथ्वी का सर्वेक्षण किया जाता है। स्पेस स्टेशन इसलिए बनाया जाता है ताकि वैज्ञानिक लंबे समय तक अंतरिक्ष में काम कर सकें।
अंतरिक्ष में कितने स्पेस स्टेशन है?
3 of 7
अबतक अंतरिक्ष में दो स्पेस स्टेशन हैं जो पृथ्वी कक्षा में हैं:
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (परिचालन और स्थायी रूप से निवास)
चीन का तीयांगोंग 2 (परिचालन लेकिन स्थायी रूप से निवास नहीं)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन
4 of 7
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को छोटे-छोटे टुकड़ों में ले जाकर एक ऑर्बिट में स्थापित किया गया था। साल 1998 में इसका सबसे पहला मॉड्यूल रूस के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। 2 नवम्बर, 2000 से लगातार अंतरिक्ष यात्री इस स्टेशन में काम कर रहे हैं। इसका वजन लगभग 3,91,000 किलोग्राम है। इसमें कई सोलर पैनल लगे हुए हैं। इसमें छह अंतरिक्ष यात्री छह महीने के समय तक काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन
5 of 7
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पृथ्वी से लगभग 248 मील यानी करीब 400 किलोमीटर की उंचाई पर उड़ता है। यह 90 मिनट में लगभग 17,500 मिल प्रति घंटे की स्पीड से पृथ्वी का चक्कर लगता है। अगर आपको इस स्पेस स्टेशन की स्थिति के बारे में पता हो तो इसको पृथ्वी से भी देख सकते हैं। अबतक करीब 18 देशों के 230 अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का दौरा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X