हमारे सौरमंडल में एक ग्रह को महान भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का नाम दिया गया है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) ने इस ग्रह का नाम 'पंडित जसराज' रखा है। पूरे देश के लिए यह बड़े सम्मान की बात है। नासा ने इस ग्रह की स्थिति दर्शाता हुआ एक ग्राफिक भी जारी किया है।
सौरमंडल के एक ग्रह को दिया गया भारत के इस बड़े गायक का नाम, जानें क्यों
- सौरमंडल में एक ग्रह को दिया गया भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का नाम
- नासा ने अपने ग्राफिक्स में भी दिखाया 'पंडित जसराज' ग्रह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IAU ने यह जानकारी 23 सितंबर 2019 को आधिकारिक तौर पर जारी की है। साथ ही नासा द्वारा जारी ग्राफिक्स के बारे में बताया। इसमें लिखा है 'संगीत को समर्पित जीवन' सच है... और पंडित जसराज के मामले में यह इससे कहीं ज्यादा है।' यह सम्मान पाने वाले पंडित जसराज भारत के पहले संगीतज्ञ हैं।
आगे पढ़ें, कहां स्थित है यह ग्रह और कब हुई थी इसकी खोज? आगे हम आपको नासा की वो ग्राफिक भी दिखा रहे हैं।
- यह ग्रह सौरमंडल में मंगल (Mars) और बृहस्पति (Jupiter) ग्रहों के बीच स्थित है।
- इसकी खोज 11 नवंबर 2006 को की गई थी।
- तब इसे एक नाम '2006 VP32' और नंबर '300128' दिया गया था।
आगे पढ़ें, इसे क्यों दिया गया पंडित जसराज का नाम?
- किसी ग्रह को नाम देने के कई नियम हैं। पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज के मामले में जो कारण सबसे रोचक है, वो यहां समझें -
- इस ग्रह को जो नंबर दिया गया था, वह 300128 है। इसे अगर पलटा जाए, तो ये 280130 बन जाता है। यानी 28-01-30, जो पंडित जसराज की जन्म तिथि भी है।
- जिस ग्रह को पंडित जसराज का नाम दिया गया है, वो एक Minor Planet है। आगे पढ़ें, क्या होता है माइनर प्लैनेट?
ये भी पढ़ें : गूगल की खोज करने वाला वो तीसरा इंसान, जिसे फाउंडर्स की सूची में नहीं मिला नाम
ये भी पढ़ें : अमिताभ से पहले किस-किस को मिल चुका है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, जानें इसकी खासियत
कमेंट
कमेंट X