फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

क्या है ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड, अमेरिका में पीएम मोदी को मिला यह सम्मान

Wed, 25 Sep 2019 09:43 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 25 Sep 2019 09:43 AM IST
सार

  • अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड
  • कुछ नोबल पुरस्कार विजेता कर रहे हैं इसका विरोध

विज्ञापन
What is Global Goalkeepers Awards, PM Modi to be awarded in US by Bill and Melinda Gates Foundation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका में ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड (Global Goalkeepers Award) से नवाजा गया। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया। इसके लिए 24 और 25 सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

What is Global Goalkeepers Awards, PM Modi to be awarded in US by Bill and Melinda Gates Foundation
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

हालांकि कुछ नोबल विजेताओं ने इसका विरोध किया। वे चाहते थे कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन पीएम मोदी को यह अवॉर्ड न दिया जाए। इसके लिए उन्होंने कश्मीर मुद्दे की दलील दी थी।

इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि यह अवॉर्ड कितना महत्वपूर्ण है? यह क्यों दिया जाता है? पीएम मोदी को यह अवॉर्ड क्यों दिया गया? आगे पढ़ें इन सवालों के जवाब।

What is Global Goalkeepers Awards, PM Modi to be awarded in US by Bill and Melinda Gates Foundation
ग्लोबल गोल्स - फोटो : gatesfoundation.org

साल 2015 में 193 देशों के प्रतिनिधि एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए 17 लक्ष्यों (Sustainable Goals) को हासिल करने की बात पर सहमत हुए थे। ये सभी लक्ष्य देशों को मिलकर 2030 तक हासिल करने हैं। ये 17 लक्ष्य हैं - 

  1. गरीबी हटाना
  2. भूख मिटाना
  3. अच्छा स्वास्थ्य
  4. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  5. लिंग समानता
  6. साफ पानी व स्वच्छता
  7. वाजिब कीमत पर स्वच्छ ऊर्जा
  8. आर्थिक वृद्धि
  9. उद्योग, नवाचार और आधारभूत संरचना
  10. असमानता कम करना
  11. शहरों व समुदायों का दीर्घकालिक विकास
  12. उत्तरदायी उपभोग और उत्पादन
  13. जलवायु में सुधार
  14. पानी के जीवों के लिए बेहतर वातावरण
  15. धरती के जीवों के लिए बेहतर वातावरण
  16. शांति, न्याय और मजबूत संस्थाएं
  17. लक्ष्यों के लिए साझेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Global Goalkeepers Awards, PM Modi to be awarded in US by Bill and Melinda Gates Foundation
बिल और मेलिंडा गेट्स - फोटो : Social Media
  • तब बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने गोलकीपर्स अवॉर्ड की शुरुआत की। यह अवॉर्ड लोगों को इन लक्ष्यों को पाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। 
  • पहला ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड कार्यक्रम 2017 में आयोजित किया गया। 
  • यह हर साल दिए गए 17 लक्ष्यों में से किसी भी एक पर अच्छा काम करने वाले शख्स को दिया जाता है।
  • इसे गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड भी कहते हैं। 
विज्ञापन
What is Global Goalkeepers Awards, PM Modi to be awarded in US by Bill and Melinda Gates Foundation
ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड की पहली एडवाइजरी बोर्ड में विभिन्न देशों के सदस्य - फोटो : gatesfoundation.org

इसके तहत अलग-अलग नाम के अवॉर्ड बंटे हैं, जो अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम के लिए दिए जाते हैं। ये अवॉर्ड हैं -

  • प्रोग्रेस अवॉर्ड, चेंजमेकर अवॉर्ड, कैंपेन अवॉर्ड - 16 से 30 वर्ष के लोगों को दिए जाते हैं।
  • गोलकीपर्स वॉयस अवॉर्ड - किसी भी उम्र के शख्स को दिया जा सकता है।
  • ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड - किसी भी उम्र के पॉलिटिकल लीडर को उनके देश या वैश्विक स्तर पर ग्लोबल गोल के लिए प्रभावशाली कार्यों के लिए दिया जाता है। पीएम मोदी को यही अवॉर्ड दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : जानें मोदी सरकार ने 100 दिनों में शिक्षा के लिए क्या-क्या किया

आगे पढ़ें, पीएम मोदी को क्यों दिया जा रहा है ये अवॉर्ड?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed