फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पिता और बेटे के संघर्ष की कहानी, ऐसे बने विपिन PCS अधिकारी

Sat, 31 Oct 2020 12:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 31 Oct 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
UPPSC Vipin Shivhare PCS Officer Success story, PCS preparation strategy Tips
विपिन शिवहरे - फोटो : social media

सपने तो सभी देखते हैं पर उन्हें सच कर दिखाने का जज्बा किसी-किसी में होता है। समय-समय पर हमें ऐसी सच्ची कहानियां सुनने को मिलती हैं, जो इस बात को सच साबित करती हैं। ऐसी ही एक सच्ची कहानी हम आपको बता रहे हैं। 



ये कहानी है विपिन शिवहरे की, जो आज प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारी हैं। जिन्होंने पीसीएस 2018 में चौथी रैंक हासिल की। आइए इनके बारे में पढ़ते हैं सबकुछ...

UPPSC Vipin Shivhare PCS Officer Success story, PCS preparation strategy Tips

कहते हैं ना कि अगर मन में कुछ करने की ठान लो तो उसे किसी भी तरह से पूरा किया जा सकता है। ऐसा ही विपिन के साथ भी हुआ। एक छोटे से गांव में रहने के बावजूद भी इन्होंने अपने सपने को पूरा किया।

  • विपिन शिवहरे उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक छोटे से गांव के निवासी हैं।
  • उनके घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी अच्छी नहीं थी।
  • उनके पिता घर-घर जाकर दूध बेचने का काम करते हैं।
  • उन्होंने अपने बेटे को एक सफल इंसान बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया।
  • जब पिता को पता चला कि उनका बेटा यूपीपीसीएस में चौथी स्थान हासिल कर चुका है उस वक्त उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह अपनी खुशी किस तरह से जाहिर करें।
UPPSC Vipin Shivhare PCS Officer Success story, PCS preparation strategy Tips

पिता और बेटे के संघर्ष की कहानी-
विपिन की इस सफलता की खुशी सबसे ज्यादा उनके पिता को हुई। उनके पिता कहते हैं कि जब गांव के व्यक्ति अपने बच्चों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर स्कूल में ले जाया करते थे, तब मैं साइकिल पर दूध का कंटेनर लिए लोगों के घर में दूध बेचने जाया करता था। लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए हमेशा कोशिश करता रहा।

ये भी पढ़ें- UP Teacher Vacancy 2020: राज्य में 15000 से भी ज्यादा पदों पर सरकारी टीचर की बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
UPPSC Vipin Shivhare PCS Officer Success story, PCS preparation strategy Tips

विपिन की शिक्षा-
विपिन ने अपनी आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से की और हाईस्कूल कोंच के आरआरपी इंटर कालेज से पास किया। इसके बाद उरई के सरस्वती विद्या मंदिर सें दाखिला लिया और वर्ष 2006 में प्रथम श्रेणी से इंटरमीडिएट पास किया। विपिन शिवहरे वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार के लेखा विभाग में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इसके पहले कुछ वर्ष उन्होंने स्टेट बैंक में भी नौकरी की है।

विज्ञापन
UPPSC Vipin Shivhare PCS Officer Success story, PCS preparation strategy Tips
पढ़ाई में हमेशा से थे होशियार –

मां कुसुम देवी ने बताया कि उनका बेटा हमेशा से ही पढ़ाई में अच्छा रहा है। जब भी कभी रिश्तेदार आते तो वह कुछ समय निकालकर औपचारिक मुलाकात करके पढ़ने बैठ जाया करता था। आज वही मेहनत रंग लाई है।

ये भी पढ़ें- SUCCESS STORY: पहले घर-खेत सब रखे गिरवी, बाद में नौकरी छोड़ ऐसे बनें IAS अधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed