फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP TGT 2025: यूपी टीजीटी परीक्षा 21, 22 जुलाई को; अब प्रवेश पत्र का इंतजार! जानिए एग्जाम पैटर्न और गाइडलाइन

Sun, 13 Jul 2025 04:09 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 13 Jul 2025 04:09 PM IST
सार

UP TGT 2025 Exam: यूपी टीजीटी परीक्षा 21 और 22 जुलाई को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब अपने प्रवेश पत्र का इंतजार है। प्रवेश पत्र जारी होते उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से अपने डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
UP TGT 2025: Admit Card Awaited, Exam Scheduled for July 21 and 22, Check Exam Pattern
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

UP TGT 2025: उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (UP TGT) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 21 और 22 जुलाई 2025 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।



यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इसमें पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और वेबसाइट पर दिख रहा सुरक्षा कोड शामिल होता है। इन विवरणों को सही-सही भरने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UP TGT 2025: Admit Card Awaited, Exam Scheduled for July 21 and 22, Check Exam Pattern
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

यूपी टीजीटी परीक्षा पैटर्न 2025

यूपी टीजीटी परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी, जिसमें कुल 125 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा, जिससे परीक्षा का कुल अंक भार 500 अंकों का होगा। अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा। विशेष बात यह है कि इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं रखा गया है, जिससे उम्मीदवार बिना कटौती के उत्तर देने का प्रयास कर सकते हैं।

UP TGT 2025: Admit Card Awaited, Exam Scheduled for July 21 and 22, Check Exam Pattern
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

परीक्षा की अवधि

यूपी टीजीटी और पीजीटी दोनों परीक्षाओं की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) की होती है। यह लिखित परीक्षाएं अलग-अलग आयोजित की जाती हैं, यानी टीजीटी और पीजीटी के लिए प्रश्नपत्र और परीक्षा की तिथि भिन्न हो सकती है। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक किसी भी स्थिति में अतिरिक्त समय नहीं देते।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP TGT 2025: Admit Card Awaited, Exam Scheduled for July 21 and 22, Check Exam Pattern
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य

यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा 2025 में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड का साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अपने साथ एक वैध पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस भी लाना होगा। यदि कोई उम्मीदवार एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है, तो उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा के दिन से पहले सभी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें और प्रिंट आउट तैयार रखें।

विज्ञापन
UP TGT 2025: Admit Card Awaited, Exam Scheduled for July 21 and 22, Check Exam Pattern
Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock

यूपी टीजीटी परीक्षा 2025 के लिए जरूरी गाइडलाइंस

  • एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाएं। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि) साथ रखें।
  • समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है।
  • अपने साथ नीली या काली स्याही वाला पेन लेकर आएं।
  • ओएमआर शीट या उत्तर पुस्तिका को साफ-सुथरे ढंग से भरें, बिना किसी कटिंग या ओवरराइटिंग के।
  • स्वास्थ्य और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें (यदि कोई कोविड या अन्य दिशा-निर्देश हों)।
  • किसी भी प्रकार की नकल या अनुशासनहीनता परीक्षा से निष्कासन का कारण बन सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed