UP NEET Counselling 2021: उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2021 राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के उम्मीदवार यूपी नीट 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी तक जारी रहेगा। यूजी मेडिकल उम्मीदवार एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
UP NEET UG Counselling 2021: उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का तरीका और जरूरी दस्तावेज
Uttar Pradesh NEET UG Counselling:: उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के जरिये चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), लखनऊ की ओर से निर्धारित राज्य कोटे की 85 फीसदी सीटों पर दाखिलों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in या dgmeup.in पर लॉग इन करना होगा। यहां यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों द्वारा प्रस्तावित एमबीबीएस / बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश केवल नीट यूजी 2021 के परिणामों पर आधारित है। केवल वे छात्र जिनका नाम यूपी-नीट मेरिट सूची 2021 में आता है, वे ही यूपी नीट काउंसलिंग 2021 में भाग लेने के पात्र हैं।
UP NEET UG Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन का तरीका
यूपी नीट काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि : 20 जनवरी (सुबह 11 बजे) से 24 जनवरी, 2022
- दस्तावेज सत्यापन की तिथि : 21 जनवरी से 25 जनवरी, 2022
- पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची की घोषणा की तिथि : 25 जनवरी, 2022
- ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग : 27 जनवरी (दोपहर 2:00 बजे) से 31 जनवरी, 2022
- सीट आवंटन परिणाम : एक-दो फरवरी, 2022
- आवंटन पत्र और प्रवेश डाउनलोड करना : दो फरवरी से पांच फरवरी, 2022
उत्तर प्रदेश राज्य कोटे की सीटों पर दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों को संबंधित नोडल केंद्रों पर लाना होगा।यूपी नीट 2021 काउंसलिंग सत्यापन प्रक्रिया
कमेंट
कमेंट X