फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Govt Schemes: यूपी में योगी सरकार फिर देगी फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन, जानिए कब तक और किसे मिलेंगे?

Thu, 07 Apr 2022 08:21 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 08:21 PM IST
सार

विद्यार्थियों के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन की योजना सीएम योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। सरकार इसमें किसी भी प्रकार से देरी नहीं करना चाहती है।

विज्ञापन
UP Govt Schemes CM Yogi Sarkar Free SmartPhone and Free Tablets-Laptop to Students in Uttar Pardesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

Uttar Pardesh Govt Free Tablet Smartphone Scheme: उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं को एक बार से सौगात मिलने वाली है। सूबे में पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद योगी सरकार अपने वादों को पूरा करने में जुट गई है। ऐसे में 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2021 में सूबे के करीब दो करोड़ युवाओं के लिए शुरू की गई फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन योजना पुन: शुरू होने जा रही है। 

 

UP Govt Schemes CM Yogi Sarkar Free SmartPhone and Free Tablets-Laptop to Students in Uttar Pardesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

UP Free SmartPhone and Tablets Yojana 100 दिन की कार्यसूची किया शामिल

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश भी दिया है। विद्यार्थियों के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन की योजना सीएम योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। सरकार इसमें किसी भी प्रकार से देरी नहीं करना चाहती है। इसलिए, मुख्यमंत्री ने इसे अपनी सरकार 2.0 के पहले 100 दिन की कार्यसूची में स्थान दिया है।  

 

UP Govt Schemes CM Yogi Sarkar Free SmartPhone and Free Tablets-Laptop to Students in Uttar Pardesh
SmartPhone and Tablets Yojana

UP Govt Free SmartPhone and Tablets Scheme:  छात्रों को चिह्नित करने का काम शुरू

इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से जिले स्तर पर छात्रों को चिह्नित करने का काम भी शुरू हो चुका है। अब जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और बड़े पैमाने पर टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण का काम भी शुरू हो सकेगा। योजना के पहले चरण में नौ लाख टैबलेट और स्मार्टफोन जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिलाधिकारियों को निर्देशित भी किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Govt Schemes CM Yogi Sarkar Free SmartPhone and Free Tablets-Laptop to Students in Uttar Pardesh
HP 11-inch Tablet - फोटो : HP

Free SmartPhone and Free Tablets किन छात्रों को मिलेंगे?

  1. योगी सरकार की इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं। 
  2. जिन विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं में 65 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं।  
  3. इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण तक की व्यवस्था निशुल्क है। 
     

 

विज्ञापन
UP Govt Schemes CM Yogi Sarkar Free SmartPhone and Free Tablets-Laptop to Students in Uttar Pardesh
UP Free SmartPhone and Tablet Scheme - फोटो : Social Media

Uttar Pardesh Free SmartPhone and Free Tablets के लिए कहां करना होगा आवेदन?

  1. योजना के तहत जो उम्मीदवार छात्र पहले रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं उन्हें पहले मौका मिलेगा। 
  2. इसके बाद दोबारा आवेदन और पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
  3. ऑनलाइन आवेदन के लिए यूपी सीएमओ की आधिकारिक वेबसाइट upcmo.up.nic.in पर जाना होगा। 
  4. प्रक्रिया शुरू होने के बाद होम पेज पर UP Free SmartPhone and Tablets Yojana Application Form दिखाई देगा। 
  5. अब आपको फ्री टैबलेट एंड स्मार्टफोन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरना होगा। 
  6. आवेदन फॉर्म में अपनी सारी जानकारी सही से दर्ज कराएं। 
  7. पंजीयन के लिए मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed