फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result 2020: दसवीं और बारहवीं के बाद पॉलिटेक्निक कर सरकारी नौकरी पा सकते हैं विद्यार्थी

Tue, 05 May 2020 05:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 05 May 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020: After 10th and 12th students can get government jobs by doing polytechnics
स्टडी

दसवीं और बारहवीं के बाद विद्यार्थियों को अक्सर कोर्स चुनने को लेकर बेहद असमझंस रहता है। विद्यार्थियों को समझ नहीं आता कि क्या करना चाहिए जिससे जल्दी नौकरी लगे और करियर भी अच्छा बन जाए। ऐसे में दसवीं और बारहवीं के बाद विद्यार्थियों के लिए पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एक अच्छा कोर्स है, जिससे विद्यार्थियों के सरकारी नौकरी का सपना भी पूरा हो सकता है। दसवीं और बारहवीं के बाद विद्यार्थी एंट्रेस परीक्षा के जरिए  पॉलिटेक्निक कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ये कोर्स तीन साल का होता है और इसमें कौशल विकास के साथ ही प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है। आप अपनी रुचि के हिसाब से पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन लेकर इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। विद्यार्थी सरकारी और निजी संस्थान से पॉलिटेक्निक कोर्स कर सकते हैं। विभिन्न पॉलिटेक्निक कोर्स की अवधि अलग-अलग होती है।


 

UP Board Result 2020: After 10th and 12th students can get government jobs by doing polytechnics
स्टडी - फोटो : Social media

विद्यार्थी 10वीं और 12वीं पास करने के बाद दो और तीन साल के पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। पॉलिटेक्निक कोर्स के बाद विद्यार्थी सीधे बी.टेक द्वितीय वर्ष में दाखिला पा सकते है। भारत में पॉलिटेक्निक कोर्स के बहुत से सरकारी और प्राइवेट कॉलेज हैं। सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए हर राज्य की प्रक्रिया अलग-अलग है। कुछ राज्यों में पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेंस परीक्षा देना जरूरी होता है और कई राज्यों में 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाती है और सबसे ऊपर रैंक वाले उम्मीदवारों को सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिला मिल जाता है। हर सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में सीमित सीटें होती हैं।

 

UP Board Result 2020: After 10th and 12th students can get government jobs by doing polytechnics
स्टडी - फोटो : file photo

पॉलिटेक्निक एक रेग्युलर कोर्स है जो काफी लोकप्रिय है। इसमें स्किल्स और प्रैक्टिकल नॉलेज को तवज्जो दी जाती है। इस कोर्स का उद्देश्य प्रैक्टिकल स्किल विकसित करना है। सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों की फीस कम होती है। इसलिए जो विद्यार्थी पढ़ने में अच्छे हैं और जिनका नाम मेरिट में है वो इन कॉलेजों में एंट्रेंस और सीधे दाखिला पा सकते हैं। विद्यार्थी प्राइवेट पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट से भी पढ़ाई कर सकते हैं। करियर के विकल्प दोनों में एक ही तरह के होते हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Result 2020: After 10th and 12th students can get government jobs by doing polytechnics
दसवीं और बारहवीं के बाद पॉलिटेक्निक कोर्स - फोटो : file photo

हर राज्य में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। इसकी जानकारी राज्यों के पॉलिटेक्निक कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट में विस्तार से दी जाती है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होता है जिसमें नाम, पता, बोर्ड का नाम, अंकों की जानकारी और इसके बाद फीस भरनी होती है। परीक्षा से कुछ वक्त पहले ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होता है। पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए लिखित परीक्षा होती है।
 

विज्ञापन
UP Board Result 2020: After 10th and 12th students can get government jobs by doing polytechnics
दसवीं और बारहवीं के बाद पॉलिटेक्निक कोर्स

विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं के बाद कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रोनिक्स एवं संचार,  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंटीरियर डेकोरेशन,
फैशन इंजीनियरिंग आदि पॉलिटेक्निक कोर्स कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed