फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Exam 2023 Tips: यूपी बोर्ड के छात्र ऐसे करें गणित की तैयारी, परीक्षा में मिलेंगे बंपर अंक

Wed, 11 Jan 2023 09:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 09:58 PM IST
सार

UP Board Exam 2023 Tips: यूपी बोर्ड के छात्र ऐसे करें गणित की तैयारी, परीक्षा में मिलेंगे बंपर अंक  

विज्ञापन
UP Board Exam 2023 Maths Paper Tips In Hindi Know How To Prepare Best Score in Mathematics Preparation Tips
UP Board Exam 2023 Maths Paper Tips - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UPMSP UP Board 10th-12th Exam Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 2022-23 की परीक्षा अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा की डेट शीट या टाइम-टेबल भी जारी किया जा चुका है। वे सभी लाखों उम्मीदवार जो इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे हैं और फरवरी-मार्च 2023 में होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपनी एग्जाम डेट शीट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान हम आपके लिए विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर और परीक्षा की तैयारी के टिप्स बता रहे हैं। आज इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं गणित विषय की तैयारी के तरीके...  



यह भी पढ़ें :  UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र ऐसे करें फिजिक्स की तैयारी, परीक्षा में मिलेगी मदद 
 

UP Board Exam 2023 Maths Paper Tips In Hindi Know How To Prepare Best Score in Mathematics Preparation Tips
UP Board Exam Maths Paper Tips - फोटो : File

UP Board Exam 2023: सिलेबस को जल्दी कवर करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा का आयोजन राज्य भर में 8,752 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जो भी छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं, वह जल्द से जल्द विषय के सिलेबस को पूरा कर लें। उन टॉपिक्स का एक बार रिवीजन जरूर कर लें जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। कोरोना महामारी के कारण बीते तीन सालों में पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए यूपी बोर्ड ने इस साल सिलेबस में कटौती भी की है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सिलेबस को चेक कर सकते हैं। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 58 लाख 67 हजार से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया है।  

यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023 Date Sheet Out: 16 फरवरी से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, यह रहा डेट शीट का डायरेक्ट लिंक
 

UP Board Exam 2023 Maths Paper Tips In Hindi Know How To Prepare Best Score in Mathematics Preparation Tips
UP Board Exam Maths Paper Tips - फोटो : Rupesh

UP Board परीक्षा 2023 के लिए गणित का सैंपल पेपर जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं-12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in से यूपी बोर्ड मॉडल पेपर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर विषयवार जारी किए जाते हैं। गणित विषय के लिए बीज गणित, त्रिकोणमिती, सांख्यिकी, गति विज्ञान, कैलकुलस, अंकगणित, आदि टॉपिक बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।  

यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, साढ़े 58 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exam 2023 Maths Paper Tips In Hindi Know How To Prepare Best Score in Mathematics Preparation Tips
UP Board Exam Tips 2023 - फोटो : Freepik

UP Board Exam 2022: यहां जानें गणित के टिप्स

 
  1.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            सिलेबस को अच्छे से समझें और मेजर सिलेबस को टुकड़ों में बांट लें। 
  2.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            सभी जरूरी फॉर्मूले को लिस्ट याद कर लें। 
  3.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            एनसीईआरटी बुक्स के उदाहरण अच्छे से पढ़ लें।
  4.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            अभ्यास के लिए पिछले सालों के पेपर को सॉल्व करते रहें। 
  5.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            इस साल के मॉडल पेपर को भी सॉल्व कर अभ्यास करें।
  6.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            उन टॉपिक को पढ़ें जिसकी तैयारी कमजोर है।
  7.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            आखिरी समय में रिवीजन जरूर करें। 


यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023 Live: 16 फरवरी से होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, यहां जानें कब-कौन-सा पेपर?

विज्ञापन
UP Board Exam 2023 Maths Paper Tips In Hindi Know How To Prepare Best Score in Mathematics Preparation Tips
गौतम रघुवंशी, यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉपर 2020

UP Board Exam 2020: गौतम रघुवंशी ने गणित में हासिल किए थे 98 नंबर

वर्ष 2020 में यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले गौतम रघुवंशी ने 600 अंकों में से 583 नंबर हासिल किए थे। उन्होंने हिंदी में 97, अंग्रेजी में 98, सामाजिक विषय में 99, विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए थे। वहीं, गणित में 98 नबंर हासिल किए थे। रघुवंशी का कहना है कि अक्सर विद्यार्थी मैथ्स से डरते हैं। लेकिन, मैंने इसे एंजॉय करते हुए पढ़ा। गणित हमेशा से मेरा पसंदीदा सब्जेक्ट रहा है। इसके लिए मैं प्रतिदिन पांच से छह घंटे तैयारी करता था। 

यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023: छात्रा बोली-किताबें देखते ही आते हैं चक्कर,आत्महत्या का करता है मन; एक्सपर्ट ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed