फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board 10th-12th Result 2023: क्या 27 अप्रैल को ही जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? जानें वायरल दावे की सच्चाई

Sat, 15 Apr 2023 06:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 06:01 PM IST
सार

UP Board 10th-12th Result 2023: लाखों छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल और इंटर मीडियट का रिजल्ट जारी किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Board Class 10th and 12th Result to be Out on This April 27th? Check Details Here, shortly on upmsp website
UP Board 2023 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UPMSP UP Board Result to be Available Soon: लाखों छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल और इंटर मीडियट का रिजल्ट जारी किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम अप्रैल में ही घोषित करेगा। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम सबसे पहले यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in के साथ-साथ अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर उपलब्ध होंगे।

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वायरल अधिसूचना में UPMSP द्वारा 27 अप्रैल, 2023 को UP बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम जारी किए जाने की बात कही जा रही है। जबकि आधिकारिक तौर पर अभी इस वायरल अधिसूचना की पुष्टि भी नहीं की गई तो खंडन भी नहीं किया गया।  

 

UP Board Class 10th and 12th Result to be Out on This April 27th? Check Details Here, shortly on upmsp website
UP Board Result 2023 - फोटो : अमर उजाला।

UP Board 2023 परीक्षा 16 फरवरी से 04 मार्च के बीच आयोजित हुई

यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा 16 फरवरी और 04 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम तिथियों की घोषणा होने के बाद, इसे अमर उजाला परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और MyResultPlus, यानी results.amarujala.com पर अपडेट किया जाएगा। हम छात्रों को सलाह देते हैं कि वर्ष 2023 के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के संपर्क में रहें।

 

UP Board Class 10th and 12th Result to be Out on This April 27th? Check Details Here, shortly on upmsp website
रिजल्ट देख खिले छात्राओं के चेहरे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

UPMSP UP Board 8752 केंद्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि 27,69,258 परीक्षार्थी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Class 10th and 12th Result to be Out on This April 27th? Check Details Here, shortly on upmsp website
UP Board Result 2023 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

UP Board 10th-12th Result की तारीख

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा 27 अप्रैल, 2023 को होने की संभावना है। छात्र अपने मोबाइल फोन पर सीधे सबसे तेज परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया यहां विस्तार से बताई जा रही है। 

विज्ञापन
UP Board Class 10th and 12th Result to be Out on This April 27th? Check Details Here, shortly on upmsp website
UP Board Result 2023 - फोटो : Amar Ujala

UP Board 10th-12th Result 2023: फोन पर कैसे मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट?

उम्मीदवार अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकेंगे :- 

  1. छात्र अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  2. ऊपर की ओर टाइटल बार में "यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।
  3. वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. फोन पर रिजल्ट पाने के लिए फॉर्म में अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।
  5. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें, अब आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
  6. यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट प्रकाशित होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed