फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Up Board 2021 : छात्र ध्यान दें, 10वीं-12वीं की परीक्षाएं नहीं हुईं रद्द, अभी फैसला आना बाकी

Mon, 24 May 2021 11:04 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 24 May 2021 11:04 AM IST
सार

UP Board 10th 12th Exam 2021 : अभी उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 2021 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Exam 2021 No any final official decision till now on cancelation of board exam by UPMSP
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को सचेत रहने की आवश्यकता है। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द नहीं हुई है। अभी उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 2021 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। फिलहाल, यूपी बोर्ड अपनी वैकल्पिक तैयारी में व्यस्त है। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। 


ऐसे में कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर रद्द करने या स्थगित करने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं। जबकि यूपी बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द निर्णय कर लिया जाएगा। 



इस बीच, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने रविवार, 23 मई, 2021 को आयोजित एक उच्च स्तरीय मंत्री समूह की बैठक में भाग लिया था। बैठक प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें बोर्ड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन पर चर्चा की गई थी। बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य राज्यों के शिक्षा मंत्री, सीबीएसई बोर्ड, राज्य बोर्डों के सचिव भी मौजूद रहे थे। 

UP Board 10th 12th Exam 2021 No any final official decision till now on cancelation of board exam by UPMSP
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

सभी को प्रोन्नति मिली तो नया इतिहास बनेगा 
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड द्वारा जल्द ही सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करनी घोषणा की जा सकती है।
यानी सत्र 2020-21 में हाईस्कूल में पढ़ रहे 29.94 लाख छात्र-छात्राओं को सीधे बना परीक्षा के कक्षा 11वीं में प्रोन्नति मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यूपी बोर्ड के 100 साल के इतिहास में पहली बार कक्षा 10वीं बोर्ड का सफलता परिणाम 100 फीसदी होगा। इससे पहले 10वीं में पास होने का सर्वाधिक रिकॉर्ड 87.66 फीसदी रहा है।
 

UP Board 10th 12th Exam 2021 No any final official decision till now on cancelation of board exam by UPMSP
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

नौवीं कक्षा के आधार पर मिलेगा प्रमोशन
बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों को प्रमोट किए जाने के कयास बोर्ड के उस आदेश से पक्के हो गए थे, जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यालयों से 10वीं के सभी छात्र-छात्राओं के नौवीं कक्षा के अंक मांगे गए हैं। 
बोर्ड द्वारा विद्यालयों को 24 मई तक विद्यार्थियों के नौवीं कक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोर्ड नौवीं कक्षा का अंतिम परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को प्रोन्नति दी जाएगी। कक्षा दसवीं का अंतिम परिणाम तैयार करने की योजना का एलान जल्द ही हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board 10th 12th Exam 2021 No any final official decision till now on cancelation of board exam by UPMSP
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : amar ujala

शुरू हुई ऑनलाइन कक्षाएं, ऑफलाइन की मंजूरी नहीं
इस बीच, राज्य के सभी विद्यालयों में 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यालयों को ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आंशिक लॉकडाउन की वजह से 24 मई के बाद कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed