NEET 2018 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 13 मार्च है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (NEET) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नोटिफिकेशन 9 मार्च 2018 तक के लिए जारी किया गया था। लेकिन आवेदन को देखते हुए इस परीक्षा की तारीख को बढ़ाकर 13 मार्च किया गया है। मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र 13 मार्च तक ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि परीक्षा की फीस सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 1400 रुपये है जबकि SC/ ST/ PH कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 750 रुपये है। परीक्षा 6 मई 2018 को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट Cbseneet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS में एडमिशन के लिए 2016 में NEET को अनिवार्य किया गया था। सिर्फ AIIMS और JIPMER अपनी परीक्षाओं का आयोजन खुद करता है। बाकी मेडिकल कॉलेजों में NEET में प्राप्त स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है।
वहीं पिछले साल से CBSE ने NEET में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है लेकिन यह जम्मू-कश्मीर, असम एवं मेघालय में लागू नहीं है। एनआरआई को आधार कार्ड की जगह अपना पासपोर्ट नंबर देना होगा। गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने NEET के लिए दो शर्तें लगाई थीं। एक शर्त तो यह थी कि एक कैंडिडेट तीन बार से ज्यादा NEET की परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा यानि जिन छात्रों ने 2017 में पेपर दिया था और सफल नहीं हुए, वह दो बार और परीक्षा दे सकेंगे। इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा 25 साल कर दी गई थी।
कमेंट
कमेंट X