फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना का कहर : कर्नाटक में ग्रीष्मावकाश घोषित तो इन राज्यों ने रद्द कीं बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 06 May 2021 05:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 06 May 2021 05:23 PM IST
सार

कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द तो कुछ ने एक-दो माह के लिए स्थगित कर दिया है। तो वहीं, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात समेत कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां स्कूलों में ग्रीष्मावकाश लागू कर दिया है।

विज्ञापन
Summer vacations in Karnataka schools, Maharashtra Himachal 10th exam cancelled Assam HSLC Exam Postponed
परीक्षा केंद्र - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के कारण देशभर में अभूतपूर्व हालात बने हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही शिक्षा क्षेत्र, अर्थव्यवस्था और अन्य सेवा क्षेत्र भी कोरोना की मार से प्रभावित हो रहे हैं। देशभर में लोगों को संक्रमण के प्रसार की चपेट में आने से बचाने की जद्दोजहद जारी है। कई राज्यों में लॉकडाउन तो कुछ राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है। इस बीच, कई राज्यों ने छात्रों को संक्रमण से बचाने के लिए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द तो कुछ ने एक-दो माह के लिए स्थगित कर दिया है। तो वहीं, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात समेत कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां स्कूलों में ग्रीष्मावकाश लागू कर दिया है। आइए जानते हैं कहां और क्या स्थिति है ...

Summer vacations in Karnataka schools, Maharashtra Himachal 10th exam cancelled Assam HSLC Exam Postponed
बोर्ड परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics

कर्नाटक में 14 जून तक अवकाश  
कर्नाटक सरकार ने स्कूलों में 14 जून तक के लिए गर्मियों की छुट्टियों घोषित कर दी हैं। राज्य सार्वजनिक शिक्षा विभाग ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए शिक्षा सत्र में संशोधन किया है। नवीन शेड्यूल के अनुसार, नया शैक्षणिक वर्ष 15 जून से शुरू होगा। एसएसएलसी परीक्षा 21 जून से पांच जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
वहीं, हाई स्कूल के शिक्षकों को 1-14 जून से परीक्षा की तैयारी कर रहे एसएसएलसी छात्रों के लिए रिवीजन कक्षाएं आयोजित करनी होंगी। इस बीच राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। कर्नाटक शिक्षा विभाग ने कक्षा 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया। वहीं, कक्षा 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट किए जाने का फैसला किया गया है।  

Summer vacations in Karnataka schools, Maharashtra Himachal 10th exam cancelled Assam HSLC Exam Postponed
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक बोर्ड परीक्षा रद्द
देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय बुधवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक 10वीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि किसी वजह से कुछ निजी विद्यालयों के जो विद्यार्थी फर्स्ट टर्म या सेकंड टर्म की परीक्षाएं नहीं दे पाएं हैं, ऐसे विद्यार्थियों के लिए अलग मापदंड तैयार किया जाएगा। वहीं, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अलग मापदंड बनाया जाएगा। जबकि एसओएस विद्यार्थियों के लिए भी अलग से फार्मूले तैयार करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer vacations in Karnataka schools, Maharashtra Himachal 10th exam cancelled Assam HSLC Exam Postponed
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं की परीक्षा रद्द
महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है। कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है। दसवीं कक्षा के छात्रों को इस साल आंतरिक मूल्यांकन के जरिए अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा के वक्त शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना था कि विद्यार्थियों को इस साल दसवीं में आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Summer vacations in Karnataka schools, Maharashtra Himachal 10th exam cancelled Assam HSLC Exam Postponed
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

असम बोर्ड परीक्षाएं स्थगित
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने देशभर में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) या कक्षा 10 की परीक्षा (Assam HSLC Exam 2021) स्थगित करने का फैसला किया है। SEBA के अध्यक्ष आरसी जैन ने मंगलवार को स्थगन की पुष्टि की और कहा कि नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। HSLC की परीक्षाएं 11 मई, 2021 से शुरू होने वाली थीं और एक जून को तक चलने वाली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed