फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना का कहर : देश के इन उच्च शिक्षण संस्थानों पर लगा ताला, न खुलेंगे न परीक्षाएं होंगी

Thu, 06 May 2021 04:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 06 May 2021 04:19 PM IST
सार

अब देश के तीन बड़े उच्च शिक्षण संस्थानों से ऐसी ही खबर सामने आई है। इन विश्वविद्यालयों द्वारा न केवन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है बल्कि संस्थानों के विशाल परिसरों में तालाबंदी जैसे हालात हैं। 

विज्ञापन
Covid Effect Top Institute BHU JMI NIT Closed, No Exam till June
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

देशभर में कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों से लेकर युवाओं तक की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। देश के उच्च शिक्षण संस्थान भी इससे अछूते नहीं है। अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालात बन चुके हैं।


इस बीच, कुछ राज्यों में स्कूल, कॉलेज ऑनलाइन कक्षाएं दे रहे और विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारी में हैं तो कुछ राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों को मई से लेकर जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसी क्रम में अब देश के तीन बड़े उच्च शिक्षण संस्थानों से ऐसी ही खबर सामने आई है। इन विश्वविद्यालयों द्वारा न केवन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है बल्कि संस्थानों के विशाल परिसरों में तालाबंदी जैसे हालात हैं। 

Covid Effect Top Institute BHU JMI NIT Closed, No Exam till June
कोरोना वायरस, बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू 15 मई तक बंद, 30 जून तक परीक्षाएं नहीं
उत्तर प्रदेश के बड़े शहर और धार्मिक एवं शैक्षणिक नगरी वाराणसी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की संख्या को देखते हुए बीएचयू यानी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को 15 मई, 2021 तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस अवधि के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं चलेंगी। साथ ही विश्वविद्यालय में 30 जून, 2021 के पहले कोई भी परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी।
बुधवार को प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, छात्र अधिष्ठाता की बैठक में इसका फैसला किया गया था। इसके अलावा, बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों का अनावश्यक आवागमन को प्रतिबंधित करने, विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को छोड़कर सभी गेट को बंद रखने का निर्णय किया गया। 
 

Covid Effect Top Institute BHU JMI NIT Closed, No Exam till June
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय - फोटो : FILE PHOTO

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय 30 मई तक बंद
राष्ट्रीय राजधानी के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने एक मई से 30 मई तक विश्वविद्यालय बंद रखने का निर्णय करते हुए एक आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक छात्रों एवं शिक्षकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए यह अहम निर्णय किया गया है। तमाम शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मई माह में विश्वविद्यालय परिसर पूरी तरह बंद रहेगा।
इस दौरान छात्र और अध्यापक विश्वविद्यालय परिसर में नहीं आएंगे। हालांकि, पहले की भांति ऑनलाइन कक्षाएं और ओपन बुक एग्जाम लिए जाएंगे। इसके साथ ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपने सभी संकाय स्कूल भी तुरंत प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है। इनमें आवासीय विद्यालय भी शामिल है। जामिया प्रशासन ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि सभी कक्षाएं एवं स्कूल 30 मई, 2021 तक बंद रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Effect Top Institute BHU JMI NIT Closed, No Exam till June
NIT Hamirpur

एनआईटी रायपुर की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित
छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मामलों के मद्देनजर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायपुर की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा को टाल दिया गया है। एनआईटी द्वारा मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NIMCET) को  23 मई , 2021 को आयोजित किया जाना था।
अब इसे टाल दिया गया है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को स्थगित करने का निर्णय कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए किया गया है। साथ ही परीक्षा से संबंधित गतिविधियों जैसे च्वाइस फिलिंग की तारीख, काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Covid Effect Top Institute BHU JMI NIT Closed, No Exam till June
एनआईटी वारंगल - फोटो : Twitter

एनआईटी, रायपुर ने इस संबंध में एक नोटिस जारी कर कहा है कि उम्मीदवारों और परीक्षा अधिकारियों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए, NIMCET-2021 परीक्षा और इससे संबंधित गतिविधियों को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की तारीख एग्जाम से 15 दिन पहले बता दी जाएगी।
बता दें कि NIMCET एक स्क्रीनिंग टेस्ट है। इसमें पास होने वालों को इलाहाबाद, भोपाल, अगरतला, कालीकट, कुरुक्षेत्र, जमशेदपुर, दुर्गापुर, सूरतकल, वारंगल, रायपुर और तिरुचिरापल्ली में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिला मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed