सफल वैश्विक कारोबारियों का जब भी जिक्र होता है, तो इन तीन अरबपतियों के नाम सबसे पहले जुबां पर आते हैं। ये कारोबारी दुनिया के वे तीन दिग्गज हैं जिन्होंने अपनी सफलता की कहानी खुद अपनी मेहनत से लिखी है। हम बात कर रहे हैं, दुनिया के सबसे अमीर शख्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक सीईओ एलन मस्क और सबसे कम उम्र में दुनिया के सबसे दौलतमंद बनने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स की। इनमें से दो अरबपतियों जेफ बेजोस और एलन मस्क में दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स बने रहने के लिए हमेशा कांटे की टक्कर रहती है। आइए जानते हैं इन महान लोगों की सफलता की प्रेरक कहानियां ...
जानिए दुनिया के सबसे मशहूर अरबपति दिग्गजों की कहानी, टॉप पर रहने के लिए होती है कांटे की टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे अमीर शख्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस
अमेजन के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस कभी बहुत ही गरीब थे। बेजोस ने 1994 में, न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक का भ्रमण करने के बाद, अमेजन डॉट कॉम की स्थापना की। अमेजन की व्यापार योजना वे भ्रमण के दौरान रास्ते में लिखते थे। इस कंपनी का प्रारंभ उन्होंने अपने गैरेज से किया। अमेजन के साथ अपने कार्य के दम पर वे अरबपति बन गए। 2004 में, उन्होंने ब्लू ओरिजिन नामक एक स्पेस फ्लाईट नामक एक स्टार्टअप कंपनी की स्थापना की।
कहते हैं कि बचपन में ही उन्होंने पेचकस से अपना पालना खोलने का प्रयास किया। बेजोस ने प्रारंभिक पढ़ाई ह्यूस्टन में की। उन्होंने पिता के गैरेज को अपनी विज्ञान परियोजनाओं के लिए एक प्रयोगशाला में बदल दिया। बाद में, बेजोस ने मियामी पालमेंटो फ्लोरिडा विश्वविध्यालय में छात्र विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इसके लिए उन्हें 1982 में सिल्वर नाईट पुरस्कार से नवाजा गया। जेफ बेजोस ने कई छोटी-बड़ी नौकरियां की। प्रिंसटन विश्वविद्यालय से 1986 में स्नातक होने के बाद, बेजोस ने वाल स्ट्रीट में कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में और फिटेल नामक कंपनी के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार नेटवर्क बनाने का कार्य किया। इसके बाद बेजोस ने बैंकर्स ट्रस्ट के लिए बतौर उपाध्यक्ष काम किया। जेफ बेजोस के अनुसार, एक नया विचार रिस्क हैं, लेकिन सिर्फ आरंभ में, उसके बाद, वे नतीजे देते हैं।
एलन मस्क, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति
एलन रीव मस्क 49 वर्ष की उम्र में दुनिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति रह चुके हैं। फिलहाल, वे दूसरे पायदान पर हैं। एलन मस्क का जन्म 28 जून, 1971 को, दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया, ट्रांसवाल में हुआ था। उनके पिता जाम्बिया में एक पन्ना खदान के मालिक थे। 10 की उम्र में, उन्होंने खुद कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और 12 साल की उम्र तक उन्होंने एक बेसिक-आधारित वीडियो गेम का कोड करीब 500 डॉलर में बेच दिया था। अपनी किशोरावस्था के दौरान उन्होंने बॉयलर की सफाई का काम भी किया। उस समय उन्हें प्रति घंटे काम के करीब 18 डॉलर मिलते थे और आज वह तकरीबन 140 करोड़ रुपए प्रति घंटे कमाते हैं।
आज एलन मस्क एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक, इंजीनियर और आविष्कारक हैं। मस्क अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर हैं। वह टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ भी हैं। इतना ही नहीं वे ओपनएआई के सह-अध्यक्ष; न्यूरालिंक के संस्थापक सीईओ, द बोरिंग कंपनी के संस्थापक और सोलरसिटी के सह-संस्थापक भी हैं। मस्क ने एक उच्च गति परिवहन प्रणाली की कल्पना की जिसे हाइपरलूप प्रणाली के रूप में जाना जाता है और उन्होंने सुपरसोनिक जेट विमानों का ऊर्ध्वाधर उड़ान भरने और उतरने की प्रक्रिया को प्रस्तावित किया है, जिसे मस्क इलेक्ट्रिक जेट के रूप में जाना जाता है।
कमेंट
कमेंट X