फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

युद्ध के साए में इस क्रिकेटर का बीता बचपन, IPL ने ऐसी बदली किस्मत आज है करोड़ों का मालिक

Tue, 29 May 2018 07:37 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
success story of rashid khan ipl 2018 sunrisers hyderabad
राशिद खान

क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले आईपीएल का सीजन 11 खत्म हो चुका है लेकिन इस पूरे सीजन के दौरान कई ऐसे खिलाड़ी सामने उभरकर आए जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। आज हम आपको एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

success story of rashid khan ipl 2018 sunrisers hyderabad
राशिद खान - फोटो : ipl

साढ़े तीन करोड़ की आबादी वाला देश अफगानिस्तान लंबे समय से क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे कोई खास पहचान अभी तक नहीं मिली है। इसी दौरान आईपीएल में एक अफगानी खिलाड़ी सितारा बनकर उभरा जिसका प्रदर्शन देखकर हर कोई हैरान है।

success story of rashid khan ipl 2018 sunrisers hyderabad
राशिद खान

जी हां, ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अफगानिस्तान के 19 साल के राशिद खान हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 9 करोड़ में खरीदा था। एक वक्त ऐसा भी था जब अफगानिस्तान में युद्ध जैसी स्थितियों की वजह से राशिद के परिवार को कुछ सालों तक पाकिस्तान में रहना पड़ा। फिर जब अफगानिस्तान में हालत सुधरे तो उनका परिवार वापस लौट आया। यहां लौटकर राशिद खान ने अपनी स्कूलिंग फिर से शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
success story of rashid khan ipl 2018 sunrisers hyderabad
राशिद खान

आईपीएल में राशिद खान उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने केकेआर के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मैच में 10 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। साथ ही गेंदबाजी में 3 विकेट भी चटकाए। यही नहीं राशिद ने दो कैच भी लपके और एक खिलाड़ी को रन आउट करने में भी अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
success story of rashid khan ipl 2018 sunrisers hyderabad
राशिद खान

राशिद के इस शानदार प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी ने उनकी जमकर तारीफ की। राष्ट्रपति ने राशिद खान को देश का हीरो बताया। भले ही राशिद खान का बचपन गरीबी में गुजरा हो लेकिन आज इस अफगानी खिलाड़ी की किस्मत आईपीएल ने बदल दी है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो उन्होंने करीब 34 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।  



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed