रिटायर्ड आर्मी अफसर की बेटी डॉक्टर बनना चाहती है, लेकिन खूबसूरत ख्यालों ने उसे मिस इंडिया 2018 के मंच तक पहुंचा दिया...पर एक इतिहास बनते-बनते रह गया।
हम बात कर रहे हैं मिस इंडिया 2018 की फर्स्ट रनरअप मीनाक्षी चौधरी की। मानुषी छिल्लर के बाद हरियाणा की ये दूसरी बेटी है, जिसने ब्यूटी वर्ल्ड में प्रदेश का नाम रोशन किया। वैसे मीनाक्षी चौधरी ब्यूटी वर्ल्ड के लिए नया नाम नहीं है। मीनाक्षी एफबीबी केम्पस प्रिंसेस 2018 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।
मीनाक्षी मूल रूप से हरियाणा की है, लेकिन उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ। पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड अफसर हैं और मां हाउसवाइफ हैं। मीनाक्षी ने चंडीगढ़ स्थित सेंट सोल्जर कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। इन दिनों वे बीडीएस कर रही हैं और नेशनल डेंटल कॉलेज डेराबस्सी की स्टूडेंट हैं।
मीनाक्षी 2016 में आयोजित मिस दीवा की विजेता रह चुकी हैं। मीनाक्षी ने मिस इंडिया हरियाणा-2018 का खिताब अपने नाम किया था। मीनाक्षी को मॉडलिंग करने का शौक है। उनकी हॉबी स्वीमिंग और पढ़ना है। उन्हें ट्रेवलिंग करना बेदह पसंद है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर उनकी प्रेरणास्त्रोत हैं।
मीनाक्षी स्वीमिंग और बैडमिंटन की स्टेट प्लेयर रह चुकी हैं। मीनाक्षी पढ़ाई में भी बहुत अच्छी हैं, लेकिन हाइट और पर्सनैलिटी की वजह से वे मॉडलिंग की दुनिया में आईं। इसके लिए उन्होंने पहले पिता को अपने लक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने बहुत सोचा और फिर विश्वास जताते हुए उन्हें इस फील्ड में जाने की इजाजत दे दी।
कमेंट
कमेंट X