😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Study on Mobile: Turn Your Smartphone into a Pocket Tutor and Make the Most of Your Free Time
{"_id":"67f739ec1d2aae1745064ee7","slug":"study-on-mobile-turn-your-smartphone-into-a-pocket-tutor-and-make-the-most-of-your-free-time-2025-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Study on Mobile: मोबाइल को बनाएं 'पॉकेट ट्यूटर', जानिए कैसे खाली वक्त को बनाएं सीखने का मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Study on Mobile: मोबाइल को बनाएं 'पॉकेट ट्यूटर', जानिए कैसे खाली वक्त को बनाएं सीखने का मौका
जेडी बिएर्सडॉर्फर, द न्यूयॉर्क टाइम्स
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:16 AM IST
सार
Smartphone Uses: आजकल कुछ भी ऑनलाइन सीखना चलन में आ गया है। ऐसे में आप अपने फोन का इस्तेमाल ऑनलाइन भाषा सीखने के लिए कर सकते हैं। जबकि एपल और गूगल पर बहुत से फ्री ट्रांसलेशन एप उपलब्ध हैं, फिर भी कई लोग ड्यूलिंगो और मेमराइस जैसे एप के माध्यम से सीखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
mobile
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Study on Mobile: ज्यादातर लोग अपना खाली वक्त खेलने, घूमने और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने में बिताते हैं। बेशक इन कामों को करने के सबके अपने-अपने तरीके हों, लेकिन उनमें कहीं न कहीं मोबाइल जरूर शामिल होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो क्यों न आप सोशल मीडिया जैसी गतिविधियों में अपना समय बर्बाद करने के बजाय, अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कुछ नया सीखने के लिए करें? हर रोज कुछ नया सीखने से आपके ज्ञान में इजाफा ही होगा। कुछ ऐसे फ्री एप और वेबसाइटें हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने स्मार्टफोन को एक पॉकेट ट्यूटर में बदल सकते हैं।
2 of 5
child with mobile
- फोटो : freepik
ऑनलाइन भाषा
आजकल कुछ भी ऑनलाइन सीखना चलन में आ गया है। ऐसे में आप अपने फोन का इस्तेमाल ऑनलाइन भाषा सीखने के लिए कर सकते हैं। जबकि एपल और गूगल पर बहुत से फ्री ट्रांसलेशन एप उपलब्ध हैं, फिर भी कई लोग ड्यूलिंगो और मेमराइस जैसे एप के माध्यम से सीखना पसंद करते हैं। ये विभिन्न भाषाओं में छोटे-छोटे कोर्स प्रदान करते हैं, जिससे शब्दावली और व्याकरण सुधारने में मदद मिलती है।
3 of 5
mobile new
- फोटो : Adobe Stock
दुनिया को जानें
यात्रा करते वक्त आप अपने समय का उपयोग दुनिया को जानने के लिए कर सकते हैं। ब्लूमबर्ग कनेक्ट्स और एंड्रॉइड तथा आईओएस के लिए गूगल आर्ट्स एंड कल्चर जैसे एप के माध्यम से आप दुनिया के महान संग्रहालयों को ऑनलाइन देख सकते हैं। दोनों एप निःशुल्क हैं। ब्लूमबर्ग कनेक्ट्स में दुनिया भर के कला संग्रहालयों और अन्य सांस्कृतिक स्थलों के वीडियो तथा संग्रह हाइलाइट्स हैं। गूगल आर्ट्स एंड कल्चर में विश्व के 3,000 से ज्यादा सांस्कृतिक संस्थानों व जगहों से जुड़ी जानकारियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोबाइल का इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
कोडिंग की बारीकियां
आप अपने मोबाइल पर कंप्यूटर कोडिंग की बारीकियां भी सीख सकते हैं। कोडएकेडमिक साइट पर मुफ्त में कोडिंग सीखी जा सकती है। कोडएकेडमिक गो एप मोबाइल लर्निंग के लिए फ्लैश कार्ड और अभ्यास करने से जुड़े कई विकल्प प्रदान करता है। एपल का फ्री शैक्षिक एप स्विफ्ट प्लेग्राउंड आईपैड और मैक पर स्विफ्ट प्रोग्रामिंग भाषा को इंटरैक्टिव पहेलियों और अभ्यासों के माध्यम से सीखने में मदद करता है। यह शुरुआती लोगों के लिए काफी दिलचस्प हो सकता है। आप नासा एप के जरिये अंतरिक्ष मिशनों को देख सकते हैं और अंतरिक्ष से जुड़े अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
दिमागी कसरत के लिए
आप मोबाइल ट्रिविया एप की सहायता से खुद का आकलन कर सकते हैं। हालांकि, इसके प्रीमियम संस्करण के लिए आपको मामूली रकम चुकानी पड़ेगी। दिमागी कसरत के लिए एलिवेट या पीक जैसे मुफ्त के 'ब्रेन ट्रेनिंग' एप हैं। इनकी मदद से आप संज्ञानात्मक कौशल सीख सकते हैं। ये ध्यान केंद्रित करने में भी काफी मददगार हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X