Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2027 Eligibility Criteria Who Can Apply Class 12 Marks Age Limit and Admission Requirements

जेईई मेन 2027: कौन कर सकता है आवेदन, 12वीं में कितने प्रतिशत अंक है जरूरी? जानें उम्र और योग्यता के नियम

Fri, 06 Nov 2026 01:41 PM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2026 01:41 PM IST
सार

जेईई मेन 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास करने का साल, जरूरी विषय और प्रवेश की शर्तें जानना जरूरी है। परीक्षा के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है। एनआईटी और आईआईआईटी में दाखिले के लिए 75 प्रतिशत अंक या बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में होना जरूरी हो सकता है।
 

विज्ञापन
JEE Main 2027 Eligibility Criteria Who Can Apply Class 12 Marks Age Limit and Admission Requirements
JEE Main 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए जेईई मेन 2027 एक अहम परीक्षा है। इस परीक्षा के जरिए देश के बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले का रास्ता खुलता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 के पहले सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, 12वीं पास करने का साल, जरूरी विषय और दाखिले की शर्तों की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा मेरिपहचान, डिजिलॉकर और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) आईडी की भूमिका समझना भी जरूरी है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • जेईई मेन 2027 के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 2025 या 2026 में 12वीं की परीक्षा पास की है।
  • इसके अलावा 2027 में 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। यानी इस परीक्षा के लिए तीन साल की योग्यता अवधि तय की गई है।
  • विज्ञापन
  • जिन उम्मीदवारों ने 2024 या उससे पहले 12वीं पास की है, वे इस नियम के तहत आवेदन नहीं कर सकेंगे।
  • इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपनी 12वीं पास करने का साल जरूर जांच लें।
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन में परेशानी हो सकती है।

क्या उम्र की कोई सीमा है?

जेईई मेन 2027 में शामिल होने के लिए अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है। यानी उम्मीदवार किसी भी उम्र में परीक्षा दे सकते हैं, बशर्ते वे बाकी जरूरी योग्यताओं को पूरा करते हों। उम्मीदवार लगातार तीन साल तक इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हर साल जनवरी और अप्रैल में दो सत्र आयोजित किए जाते हैं। इससे छात्रों को एक ही साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलता है। उम्मीदवार अपने बेहतर अंक के आधार पर आगे की तैयारी कर सकते हैं। हालांकि, दाखिले के समय संबंधित संस्थान के नियम भी लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं में कितने प्रतिशत अंक जरूरी हैं?

  • जेईई मेन 2027 की परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं में कम से कम कितने प्रतिशत अंक होने चाहिए, इसे लेकर छात्रों के मन में अक्सर सवाल रहता है।
  • परीक्षा देने के लिए 12वीं में न्यूनतम अंकों की कोई शर्त नहीं है।
  • लेकिन एनआईटी, आईआईआईटी और दूसरे भाग लेने वाले संस्थानों में दाखिले के लिए अलग नियम हैं।
  • आमतौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या अपने बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में जगह बनाना जरूरी होता है।
  • एससी और एसटी वर्ग के लिए यह सीमा 65 प्रतिशत है।

JEE Main 2027: पहले सत्र का पूरा शेड्यूल

कार्यक्रम

तारीख

आवेदन शुरू होने की तारीख

24 अक्टूबर 2026

आवेदन की आखिरी तारीख

22 नवंबर 2026

अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन

23 से 26 नवंबर 2026

आवेदन में सुधार की तारीख

27 से 29 नवंबर 2026

परीक्षा शहर की जानकारी

30 दिसंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

13 जनवरी 2027

जेईई मेन परीक्षा

20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027

 

मेरिपहचान और डिजिलॉकर क्यों जरूरी हैं?

जेईई मेन के ऑनलाइन आवेदन के दौरान छात्रों को डिजिटल सेवाओं और दस्तावेजों की जानकारी भी होनी चाहिए। मेरिपहचान एक डिजिटल पहचान सेवा है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग सरकारी सेवाओं में लॉगिन के लिए किया जाता है। डिजिलॉकर में छात्र अपने जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) आईडी छात्रों के शैक्षणिक क्रेडिट का रिकॉर्ड रखने में मदद करती है। इन तीनों का काम अलग-अलग है। आवेदन और दस्तावेजों की जांच के समय इनसे जुड़ी जानकारी उपयोगी हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed