फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन तरीकों से पाई SSC में सफलता, आज हैं इस बड़े पद पर

Sat, 20 Apr 2019 06:02 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 20 Apr 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
ssc chsl 2019 exam cracking tips: apply online, important dates, exam preparation strategy
कंपटीशन के इस दौर में सफलता पाना कोई आसान काम नहीं है, यह कहना है जौनपुर के रहने वाले गौरव मिश्रा ने SSC- CGL की परीक्षा में एक बार असफल होने के बावजूद अपने कदमों को डगमगाने नहीं दिया और उन्होंने दिन-रात एक करके  SSC- CHSL परीक्षा में सफलता प्राप्त की। तो चलिए जानते है उनसे ही की कैसे SSC की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सफलता प्राप्त की जा सकती है।
ssc chsl 2019 exam cracking tips: apply online, important dates, exam preparation strategy
  • क्या एससएससी की परीक्षा में यह आपका पहला प्रयास था?

नहीं यह मेरा पहला नहीं बल्कि दूसरा प्रयास रहा है। मैंने किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी न करते हुए सिर्फ SSC की तैयारी पर फोकस किया। मैंने सिर्फ दो परीक्षाएं दी, एसएससी-सीजीएल और दूसरी एसएससी-सीएचएसएल। पहली बार में तो मुझे असफलता प्राप्त हुई लेकिन कमियों से निराश होने की जगह मैंने उन्हें दूर करने का दृढ़निश्चिय किया और महज दूसरी बार में ही सफलता प्राप्त कर ली।

ssc chsl 2019 exam cracking tips: apply online, important dates, exam preparation strategy
  • तैयारी के लिए आपने किस तरह की योजना बनाई?
मैं अपने सीनियर जो एसएससी की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं, सलाह करता रहता था और अब बारी मेरी थी, अपने मुकाम को पाने की, तो देर न करते हुए तैयारी शुरू कर दी। फिर मैंने पढ़ाई के लिए छोटी-छोटी योजना बनाई और उन योजनाओं को पूरा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ssc chsl 2019 exam cracking tips: apply online, important dates, exam preparation strategy
  • SSC- CHSL परीक्षा के पैटर्न के बारे में बताइये?

प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम में कुल 100 अंकों का प्रशन पत्र होता है, जिसमें चार विषय होते हैं। प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। जीएस के प्रश्न-पत्र में पिछले साल के प्रश्न-पत्रों से बहुत सहयता मिल जाती है। प्री. परीक्षा में 200 अंकों में 130&140 अंक लाने पर ही आपको सफलता मिलती है और बात करें मुख्य परीक्षा की, तो इसमें दो चरण होते हैं जो 100 अंकों के होते हैं। 

विज्ञापन
ssc chsl 2019 exam cracking tips: apply online, important dates, exam preparation strategy
  • परीक्षार्थियों को किन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है?


परीक्षार्थियों के लिए सबसे पहले संबंधित परीक्षा की मानक किताबों का चयन बहुत जरूरी है। इसके अतिरिक्त उन्हें परीक्षा संबंधित बेसिक जानकारी का होना, नोट्स को ठीक तरीके से तैयार करना, न्यूज पेपर को प्रतिदिन अभ्यास में लाना साथ ही पिछले वर्ष के प्रैक्टिस सेट को अच्छे से रिवीजन करना सही साबित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed