फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

स्कूल बंद: जानिए, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से किन राज्यों में फिर से बंद हुए स्कूल

Sat, 20 Mar 2021 11:49 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 20 Mar 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Schools Closed After Punjab, Puducherry closes schools till March 31 amid COVID-19 surge
स्कूल के छात्र - फोटो : पीटीआई

कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कई राज्यों में फिर से स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पंजाब के बाद अब पुडुचेरी में भी पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश में 22 मार्च से लेकर 31 मार्च तक पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से बंद रखने के निर्देश जारी हुए हैं। पुडुचेरी में सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड के स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।



इसे भी पढ़ें-ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट 2021: 17.82 फीसदी छात्र पास, 7 चरणों में ऐसे देखें रिजल्ट

 

Schools Closed After Punjab, Puducherry closes schools till March 31 amid COVID-19 surge
स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : istock

यह निर्णय कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए लिया गया है। नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूल पहले की ही तरह संचालित होंगे। नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल हफ्ते में पांच दिन चलेंगे और विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं होंगी। पुडुचेरी ही नहीं, बल्कि पंजाब में भी कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्कूलों को पहले ही फिर से बंद कर दिया गया है। सूबे में सभी स्कूल और कॉलेजों को कोरोना के केस बढ़ने के कारण 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें-नर्सरी दाखिला : निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पहली सूची आज होगी जारी

 

Schools Closed After Punjab, Puducherry closes schools till March 31 amid COVID-19 surge
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : school open students welcome by teachers in varanasi

गुजरात के आठ जिलों में भी स्कूलों को फिर से बंद करने के निर्देश जारी हुए हैं। सूबे में आगामी 10 अप्रैल तक नियमित कक्षाओं की जगह सभी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लास चलेगी। वहीं, दिल्ली सरकार का भी कहना है कि अभी तक ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का कोई इरादा नहीं है। नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं चल रही हैं। हालांकि, पहली से लेकर आठवीं के छात्रों ने पहले ही अपना शैक्षणिक सत्र पूरा कर लिया है और 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed