फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi nursery school admission 2021- 22 merit list announced today

नर्सरी दाखिला : निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पहली सूची आज होगी जारी

Sat, 20 Mar 2021 05:21 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 20 Mar 2021 05:21 AM IST
विज्ञापन
delhi nursery school admission 2021- 22 merit list announced today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में 75 फीसदी ओपन सीट (सामान्य) पर दाखिले के लिए पहली सूची आज जारी होगी। साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाएगी। अभिभावक स्कूल की वेबसाइट पर यह सूची देख सकेंगे। इसकेबाद अभिभावकों को फीस जमा कराकर बच्चे के लिए सीट पक्की करनी होगी। 

विज्ञापन


यदि पहली सूची से किसी अभिभावक को कोई परेशानी है या कोई शंका है तो वह 22-23 मार्च तक स्कूल से अपनी शंका का समाधान कर सकते हैं। उसके बाद 25 मार्च को दूसरी सूची जारी होगी। नर्सरी दाखिले से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह है कि पहली सूची में जिस भी स्कूल में नाम आए, वहां सीट जरुर पक्की करें। वहीं कुछ स्कूलों ने बृहस्पतिवार को लॉटरी के रिजल्ट जारी करने शुरू कर दिए। वहीं एक दो स्कूलों ने बृहस्पतिवार को ही अपनी पहली सूची जारी कर दी। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रतीक्षा सूची में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुला रहे हैं। 
विज्ञापन


नर्सरी एडमिशन डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा कहते हैं कि पहली सूची में यदि किसी अभिभावक के बच्चे का नाम ना आए तो उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें दूसरी सूची में दाखिला मिल सकता है। दरअसल कई बच्चों का एक स्कूल से ज्यादा स्कूल में नाम आ जाता है। ऐसे में अभिभावक केवल एक स्कूल की ही सीट पक्की करते हैं। इससे कई स्कूलों में दूसरी लिस्ट में दाखिले की जगह बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों को दूसरी सूची का इंतजार करना चाहिए। वहीं अभिभावक इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी एक स्कूल में फीस जमा कराने पर वहां से फीस रिफंड में समय लग सकता है। लिहाजा दो स्कूलों की फीस जितनी राशि की व्यवस्था करके रखें।

इन बातों का रखें ध्यान...

  • सभी दस्तावेज जैसे अभिभावक के नाम का राशन कॉर्ड, बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमोसाइल प्रमाणपत्र, अभिभावक का वोटर आई-कार्ड,  बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व बच्चे के नाम का पासपोर्ट जरुर रखें। इनकी फोटो कॉपी के साथ-साथ मूल प्रमाणपत्र भी लेकर जाएं। 
  • .मूल जन्म प्रमाणपत्र की एक से अधिक कॉपी अपने साथ रखें।
  • फीस भुगतान करने के पश्चात उसकी रसीद अवश्य लें। 
  • बच्चे व माता-पिता की अतिरिक्त फोटो अवश्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed