फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

राजस्थान बोर्ड : आरबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षाएं रद्द, मंत्री परिषद की बैठक में हुआ फैसला

Wed, 02 Jun 2021 10:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 10:19 PM IST
सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ डीपी जारोली ने बताया कि राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब साढ़े 21 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।  

विज्ञापन
Rajasthan Board: RBSE 10th 12th examinations cancelled, decision in CM Gehlots meeting
आरबीएसई : राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं रद्द - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर मंडराये संशय के बादल अब छंटते नजर आ रहे हैं। कई राज्यों ने सूबे में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। अब राजस्थान सरकार ने भी प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने का फैसला किया है।



सीबीएसई और आईएससी बोर्ड के बाद हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश द्वारा सूबे में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के क्रम में राजस्थान बोर्ड का भी नाम जुड़ गया है। परीक्षाओं को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री परिषद की बैठक बुधवार शाम छह बजे मुख्यमंत्री निवास पर हुई थी। 

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने जानकारी दी कि राजस्थान में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय को लेकर बुधवार, 02 जून को अहम बैठक हुई।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चानुसार कैबिनेट की बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय किया गया है। बैठक में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को निरस्त करने तथा मूल्यांकन के नियम तय करने को लेकर विचार - विमर्श किया गया। 
 

Rajasthan Board: RBSE 10th 12th examinations cancelled, decision in CM Gehlots meeting
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ डीपी जारोली ने बताया कि राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब साढ़े 21 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 14 अप्रैल को सीबीएसई के फैसले के आधार पर परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थीं। राज्य में 15 जून से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। कोरोना महामारी के कारण राज्य में अब 125 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। ऐसे में परीक्षाओं का आयोजन संभव नहीं है। 

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई और आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के निरस्त किए जाने का निर्णय किया गया था। इस फैसले के बाद कई राज्यों में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं को लेकर दोबारा मंथन शुरू हो गया है। राज्यों में भी इम्तिहान रद्द करने की मांग अब फिर से जोर पकड़ने लगी थी। इसी क्रम में राजस्थान में भी आवाज उठाई जा रही थी। राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूर्व में स्थगित की गईं थीं। 

Rajasthan Board: RBSE 10th 12th examinations cancelled, decision in CM Gehlots meeting
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं निरस्त - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि राजस्थान की सत्ता में कांग्रेस काबिज है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। वहीं, उधर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा स्वयं लगातार परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रही थीं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भी परीक्षाएं रद्द करने के लिए पत्र लिखा था। ऐसे में कांग्रेस शासित राज्य में परीक्षाओं को निरस्त किया जाना निश्चित था।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डोटासरा ने मंगलवार शाम को इसी संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर चर्चा की थी। इस दौरान परीक्षाओं को रद्द करने पर सहमति बन चुकी है। लेकिन आधिकारिक तौर पर अंतिम निर्णय बुधवार शाम की मंत्री परिषद की बैठक में लिया गया। वहीं, ऐसा भी माना जा रहा है कि इसी बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा रीट 2021 और अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी निर्णय किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Board: RBSE 10th 12th examinations cancelled, decision in CM Gehlots meeting
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं निरस्त - फोटो : iStock

लाखों अभ्यर्थी कोरोना महामारी के दौरान परीक्षाओं के आयोजन का विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार की बैठक में यही कहा था कि छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे भय और तनाव के माहौल में हमारे युवाओं को परीक्षाओं में बैठने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। पीएम ने कहा कि देश भर में कोविड-19 महामारी की स्थिति लगातार बदल रही है।

हालांकि, देश में नए मामलों की संख्या कम हो रही है और कुछ राज्य प्रभावी सूक्ष्म-नियंत्रण के माध्यम से स्थिति का प्रबंधन कर रहे हैं, कुछ राज्यों ने अभी भी तालाबंदी का विकल्प चुना है। ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर छात्र, अभिभावक और शिक्षक स्वाभाविक रूप से चिंतित हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed