फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

6 साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर प्रोग्रामर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Tue, 10 Nov 2020 01:04 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 10 Nov 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Om Talsania, a Class 2 student from Ahmedabad, created Guinness World Record as World’s Youngest Computer Programmer
ओम तल्सानिया - फोटो : एएनआई

छह साल के भारतीय बच्चे अरहम ओम तल्सानिया ने दुनिया में नाम रोशन किया है। वह विश्व के सबसे छोटे कंप्यूटर प्रोग्रामर बने हैं। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। अरहम गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं और दूसरी कक्षा में पढ़ते हैं।


 

Om Talsania, a Class 2 student from Ahmedabad, created Guinness World Record as World’s Youngest Computer Programmer
ओम तल्सानिया - फोटो : एएनआई

उन्होंने अपने इस टैलेंट की बदौलत देश का नाम रोशन किया है। अरहम ओम तल्सानिया ने पायथन प्रोग्रामिंग भाषा को पास करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है।

 

Om Talsania, a Class 2 student from Ahmedabad, created Guinness World Record as World’s Youngest Computer Programmer
ओम तल्सानिया - फोटो : एएनआई

दो साल की उम्र से चला रहे हैं टैबलेट
अरहम ने सिर्फ छह साल में पियर्सन वीयूई परीक्षण केंद्र से माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफिकेशन परीक्षा पास की है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे पिता ने मुझे कोडिंग सिखाई है। जब मैं दो साल का था, तभी से टैबलेट का उपयोग करना शुरू कर दिया था। जब मुझे पायथन से सर्टिफिकेट मिला, तब मैं छोटे गेम बना रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Om Talsania, a Class 2 student from Ahmedabad, created Guinness World Record as World’s Youngest Computer Programmer
ओम तल्सानिया - फोटो : एएनआई

बिजनेस इंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं तल्सानिया
तल्सानिया बिजनेस इंटरप्रेन्योर बनकर लोगों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक बिजनेस इंटरप्रेन्योर बनकर सबकी मदद करना चाहता हूं। कोडिंग के लिए ऐप, गेम और सिस्टम बनाना चाहता हूं। उनके पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिता का कहना है कि उनके बेटे को कोडिंग में रुचि थी और उन्होंने उन्हें बैसिक प्रोग्रामिंग सिखाई। 

तल्सानिया की बचपन से ही  गैजेट्स के उपयोग में रुचि थी। वह पहेलियों को हल करते थे और टैबलेट पर गेम खेलते थे। इस बात की जानकारी उनके पिता ने दी है। उनके पिता का कहना है कि वह मुझे कोडिंग करते हुए देखता था और खुद भी कोडिंग करने की सोचता था। उसकी इस रुचि को देखकर मैंने उसे प्रोग्रामिंग की बैसिक चीजें सिखाईं और उसने अपने छोटे-छोटे गेम बनाने शुरू कर दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed