फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   These are the 6 places where sun never sets for 50 to 100days

क्या आपको पता है: इन 6 देशों में 50 से लेकर 100 दिनों तक कभी नहीं डूबता है सूरज

Thu, 29 Apr 2021 09:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 29 Apr 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
These are the 6 places where sun never sets for 50 to 100days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के कुछ देश पृथ्वी के ध्रुवों के करीब एक विशिष्ट भौगोलिक स्थान पर स्थित हैं। यहां 50 से लेकर 100 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है। बता दें पृथ्वी 365 दिनों में अपनी कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाती है। वहीं, 24 घंटे में अपने अक्ष यानी एक्सिस पर एक चक्कर पूरा करती है। इस चक्र की वजह से ही हमें दिन या रात देखने को मिलते हैं। किंतु पृथ्वी 66 डिग्री का कोण बनाते हुए घूमती है। इसलिए पृथ्वी का एक्सिस सीधा न होकर 23 डिग्री तक झुका हुआ होता है। इस झुकाव की वजह से पृथ्वी के दो ध्रुव हैं यानी उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर लम्बे समय तक रात या सुबह रहती है। इसका मतलब है कि इन स्थानों पर सूर्य केवल उगता है और प्रत्येक वर्ष में एक बार ही अस्त होता है। आईए पढ़ते हैं ऐसे ही 6 देशों के बारे में...

विज्ञापन

अलास्का

These are the 6 places where sun never sets for 50 to 100days
अलास्का - फोटो : सोशल मीडिया

यहां भी आइसलैंड और नॉर्वे की ही तरह मई माह से लेकर जुलाई माह तक सूर्य अपनी रोशनी से पूरे देश को रौशन करता रहता है। गौरतलब है कि यहां रात को 12:30 के आस-पास सूरज अस्त होता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्याेदय हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आइसलैंड

These are the 6 places where sun never sets for 50 to 100days
आइसलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

यहां दस मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है। यहां आधी रात को भी दिन की रोशनी का मजा लिया जा सकता है। बता दें आइसलैंड, ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। 

विज्ञापन

नॉर्वे

These are the 6 places where sun never sets for 50 to 100days
नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

नॉर्वे में मई माह से लेकर जुलाई माह तक सूरज कभी नहीं डूबता है। यानी यहां साल के 76 दिनों तक रात नहीं होती है। यही वजह है कि नॉर्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' यानी मध्य रात्रि का देश के नाम से भी जाना जाता है। नॉर्वे की ऊंचाई की वजह से, यहां अक्सर दिन में मौसमी बदलाव होते रहते हैं। इसका मुख्य कारण अपवर्तित धूप की लंबी अवधि बताया जाता है।   

कनाडा

These are the 6 places where sun never sets for 50 to 100days
कनाडा - फोटो : सोशल मीडिया

कनाडा के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज की रोशनी रहती है। बता दें यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है जहां साल में सबसे लंबे समय तक बर्फबारी होती है। 

फिनलैंड

These are the 6 places where sun never sets for 50 to 100days
फिनलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

गर्मियों के मौसम में फिनलैंड में तकरीबन 73 दिनों तक सूरत चमकता रहता है। कुछ इलाकों में 23 घंटों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है। बता दें यहां तकरीबन 51 दिनों तक रात रहती है। 

स्वीडन

These are the 6 places where sun never sets for 50 to 100days
स्वीडन - फोटो : सोशल मीडिया

इस देश में सूरज मई माह की शुरुआत से लेकर अगस्त माह के अंत तक मध्यरात्रि के आसपास अस्त होता है और सुबह 4 बजे के करीब फिर से उग जाता है। यानी लगभग 100 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed