NEET PG 2023 Exam Preparation Tips: स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए नीट पीजी (NEET PG) 2023 का आयोजन रविवार, पांच मार्च, 2023 को होने वाला है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट देश के 267 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नीट पीजी के लिए 27 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी होंगे। यहां नीट पीजी परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए जा रहे हैं, जिनका आप अनुसरण कर सकते हैं। साथ में पहले परीक्षा का पैटर्न जानना भी बेहद जरूरी है।
NEET PG Preparation Tips: नीट पीजी में चाहिए अच्छे मार्क्स तो इन टिप्स को करें फॉलो, साबित होंगे रैंक बूस्टर
NEET PG 2023 Preparation: नीट पीजी परीक्षा की तैयारी के लिए यहां महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए जा रहे हैं, जिनका आप अनुसरण कर सकते हैं। साथ में पहले परीक्षा का पैटर्न जानना भी बेहद जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NEET PG 2023 Exam Tips परीक्षा पैटर्न
नीट पीजी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न-पत्र में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो तीन भागों- पार्ट ए (प्री-क्लिनिकल), पार्ट बी (पैरा-क्लिनिकल), और पार्ट सी (क्लिनिकल) में विभाजित हैं। परीक्षा अवधि 3.30 घंटे की होगी। मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाता है। परीक्षा में अब कम ही वक्त बचा है, ऐसे में तैयारी का हर स्टेप आपके मार्क्स के लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं नीट पीजी के आखिरी मिनट तैयारी के टिप्स, जिनकी मदद से आप अच्छे नंबर कर सकते हैं।
NEET PG 2023 Exam Tips ग्राफिकल जानकारी पर करें मेहनत
नीट पीजी का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। उम्मीदवारों के पास अब कम समय में ज्यादा से ज्यादा तैयारी करने का दबाव होगा। लेकिन आप दबाव और तनाव से बचकर रहें। आप ग्राफिकल जानकारी जैसे टेबल्स, डायग्राम और ग्राफ पर फोकस कर सकते हैं। ये परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में मददगार साबित होते हैं। सुनिश्चित करें कि आप महत्वपूर्ण फॉर्मूले, टेबल, फ्लोचार्ट आदि पर मेहनत करें। इससे आपकी फोटोग्राफिक मेमोरी तैयार होगी जो परीक्षा में आपके लिए मददगार रहेगी।
NEET PG 2023 Exam Tips नए टॉपिक्स पढ़ने से बचें
छात्रों को नई किताबों या स्टडी मैटेरियल लेने से बचना चाहिए और अपने नोट्स पर टिके रहना चाहिए। क्योंकि नीट 2023 कोर्स के अधिकांश विषय एनसीईआरटी पर आधारित हैं, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि छात्र ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन के लिए इन्हीं किताबों और अपने नोट्स से तैयारी करें।
NEET PG 2023 Exam Tips महत्वपूर्ण टॉपिक समझें
पढ़ते समय कुछ छोटे-छोटे प्वॉइंट वाले नोट्स बनाते जाएं। परीक्षा के एक दिन पहले या आखिरी समय में उन विषयों और प्रश्नों पर ज्यादा ध्यान दें जो महत्वपूर्ण लग रहे हैं। इससे आपका समय बचेगा और अच्छा स्कोर करने में मदद मिलेगी। जो महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर छोटे-छोटे नोट्स आपने बनाए थे उन्हें देखें। इससे आपका फटाफट रिवीजन पूरा हो जाएगा।
कमेंट
कमेंट X