नीट एमडीएस 2022 (NEET MDS) की प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार शैक्षणिक सत्र 2022 के लिए मास्टर इन डेंटल सर्जरी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे सोमवार, 24 जनवरी को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट एमडीएस परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार मध्यरात्रि तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
NEET MDS 2022: नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए आज आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई
NEET MDS 2022 last date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट एमडीएस परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार मध्यरात्रि तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 4,425 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 3,245 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा के लिए सूचना पुस्तिका पहले ही nbe.edu.in पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। पात्रता मानदंड, शुल्क संरचना, परीक्षा की योजना और अन्य विवरणों के लिए उम्मीदवारों को इसका अनुसरण करना चाहिए।नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा के लिए शुल्क
एमडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय या संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली डेंटल सर्जरी में स्नातक की मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार दंत चिकित्सा परिषद, राज्य दंत चिकित्सा परिषद के साथ अंतरिम या स्थायी तौर पर पंजीकृत होना चाहिए। साथ ही, किसी अनुमोदित/ मान्यता प्राप्त डेंटल कॉलेज में एक वर्ष की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप करना भी आवश्यक है। NEET MDS 2022 के लिए प्रवेश पात्रता मापदंड
नीट एमडीएस 2022 के लिए कहां और कैसे आवेदन करें?
कमेंट
कमेंट X