Nainital Bank Management Trainee Recruitment 2022: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया अब 30 अक्तूबर, 2022 को समाप्त होगी। दरअसल, नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रबंधन प्रशिक्षु (मैनेजमेंट ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है।
Nainital Bank Recruitment 2022: नैनीताल बैंक दे रहा नौकरियां, आवेदन के लिए सिर्फ चार दिन का मौका
Nainital Bank Management Trainee Recruitment 2022 : नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रबंधन प्रशिक्षु (मैनेजमेंट ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Nainital Bank Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 14 अक्तूबर, 2022 -
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अक्तूबर, 2022 -
ऑनलाइन शुल्क भुगतान : 14 अक्तूबर से 30 अक्तूबर, 2022 -
परीक्षा की तारीख : 13 नवंबर, 2022 को संभावित
Nainital Bank Recruitment के पात्रता मापदंड
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक / स्नातकोत्तर होना जरूरी है। इसके अलावा बैंकिंग / वित्तीय / संस्थानों / एनबीएफसी में 1-2 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। हालांकि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से 33 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए।
Nainital Bank Recruitment की चयन प्रक्रिया
नैनीताल बैंक लिमिटेड की प्रबंधन प्रशिक्षु (मैनेजमेंट ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार शामिल होगा। उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें साक्षात्कार के दौर के लिए बुलाया जाएगा।
Nainital Bank Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
नैनीताल बैंक लिमिटेड की मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी सहित 1000 रुपये है। आवेदन शुल्क/ सूचना शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंक लेन-देन शुल्क उम्मीदवार को स्वयं वहन करना होगा।
कमेंट
कमेंट X