फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एमपी यूजी प्रवेश 2021: इंजीनियरिंग, फार्मेसी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू

Tue, 10 Aug 2021 02:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 10 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश बोर्ड ने एमपी यूजी प्रवेश 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, छात्र अब इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और फार्मेसी पाठ्यक्रमों जैसे विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
MP UG Admission 2021: Students Can Now Apply For Engineering, Pharmacy And Diploma Courses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश बोर्ड ने एमपी यूजी प्रवेश 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, छात्र अब इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और फार्मेसी पाठ्यक्रमों जैसे विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार, 10 अगस्त, 2021 से हो चुकी है। वे सभी उम्मीदवार जो उपरोक्त पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- mptechedu.org पर जा सकते हैं।


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश स्नातक प्रवेश 2021 बी फार्मा पाठ्यक्रमों में, पॉलिटेक्निक में 28,000 सीटें और डी फार्मा के लिए 17,000 सीटें उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।
विशेष रूप से, मास्टर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने की संभावना है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद, छात्र मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन और मास्टर ऑफ फार्मेसी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है।
 

MP UG Admission 2021: Students Can Now Apply For Engineering, Pharmacy And Diploma Courses
दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़ - फाइल फाेटो - फोटो : PTI

बी टेक जेईई प्रवेश 25 सिंतबर से होंगे
डिप्लोमा और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए मध्यप्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश 10 अगस्त, 2021 से शुरू हो गया है। बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई), बी टेक जेईई प्रवेश 2021 के लिए एमपी यूजी प्रवेश तिथि 25 सितंबर, 2021 (अस्थायी) से शुरू होगी।
छात्र अब सत्र 2021-22 के लिए मध्यप्रदेश के सरकारी, स्व-सरकारी, अनुदान-सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परामर्श प्रक्रिया एकलव्य योजना और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर योजना पर आधारित होगी।

MP UG Admission 2021: Students Can Now Apply For Engineering, Pharmacy And Diploma Courses
Admission 2021 - फोटो : अमर उजाला

इंजीनियरिंग प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया
कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर इंजीनियरिंग डिप्लोमा के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया भी 10 अगस्त, 2021 से शुरू हो गई है। इसी तरह नॉन पीपीटी डिप्लोमा के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया सख्ती से कक्षा 12वीं के अंकों पर आधारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP UG Admission 2021: Students Can Now Apply For Engineering, Pharmacy And Diploma Courses
Admission 2021

बीएचएम काउंसलिंग भी शुरू
कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर बीएचएम काउंसलिंग भी 10 अगस्त से शुरू हो गई। इस बीच, बी आर्क नाटा के लिए काउंसलिंग 15 अगस्त, 2021 से शुरू होगी। उम्मीदवार तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन ईमेल dte.helceter@mpgov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed