फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Board Result 2022: इस तारीख को जारी हो सकते हैं एमपी बोर्ड दसवीं-बारहवीं कक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

Tue, 05 Apr 2022 02:26 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 02:26 PM IST
सार

MP Board Result 2022:  कोरोना महामारी के संकट में कमी आने के बाद बोर्ड ने परीक्षा को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित कराया था।

विज्ञापन
MP Board 10th 12th Result 2022 Can Release Anytime at mpbse.nic.in Check How To Download Scorecard
MP Board 10th 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

MP Board 10th 12th Result 2022: मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड की ओर से परिणामों की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। इसके बाद वे छात्र जिन्होंने एमपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने पंजीयन क्रमांक, रोल नंबर और जन्मतिथि आदि की जरूरत पड़ेगी। हम आपको इस खबर के माध्यम से परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराएंगे। 

MP Board 10th 12th Result 2022 Can Release Anytime at mpbse.nic.in Check How To Download Scorecard
MP 10th and 12th Result - फोटो : Amar Ujala

MP Board Result 2022: इस तारीख को जारी हो सकते हैं परिणाम
जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम 15 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक बोर्ड की ओर से परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन जारी है और यह कार्य पूरा होते ही परिणाम को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से अब तक परिणाम जारी होने की तारीखों को लेकर किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। 

MP Board 10th 12th Result 2022 Can Release Anytime at mpbse.nic.in Check How To Download Scorecard
MP Board 10th 12th Result 2022 - फोटो : Social Media

MP Board 10th 12th Result 2022: इन तारीख को हुई थी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 12 मार्च, 2022 के बीच किया गया था। इसके बाद से बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा के परिणाम के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Board 10th 12th Result 2022 Can Release Anytime at mpbse.nic.in Check How To Download Scorecard
MP 10th and 12th Result - फोटो : Social Media

MP Board 10th 12th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

परिणाम जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले छात्र MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed